विदेश

व्हाइट हाउस की नई प्रेस सचिव होंगी कैराइन जीन पियरे, राष्ट्रपति बाइडन ने की घोषणा


वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को व्हाइट हाउस की नई प्रेस सचिव के रूप में कैराइन जीन पियरे के नाम की घोषणा की। जेन साकी का अंतिम दिन 13 मई को होगा, इसके बाद पियरे प्रेस सचिव की भूमिका निभाएंगी, फिलहाल वह साकी की सहायक के रूप में भी काम करेंगी।

राष्ट्रपति ने कैराइन की प्रशंसा की
राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि कैराइन जीन-पियरे अगले व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के रूप में काम करेंगी। उन्होंने बताया कि कैराइन के पास न केवल इस कठिन काम के लिए आवश्यक अनुभव, प्रतिभा है, बल्कि वह अमेरिकी लोगों की ओर से बाइडन-हैरिस प्रशासन के काम के बारे में संवाद को सरल बनाएंगी।


अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि जिल और मैं लंबे समय से कैराइन को जानते हैं और उनका सम्मान करते हैं और वह मेरे और इस प्रशासन के लिए एक मजबूत आवाज होंगी। बता दें कि व्हाइट हाउस में शीर्ष प्रवक्ता के रूप में सेवा देने वाली पहली अश्वेत महिला और एलजीबीटीक्यू समुदाय की पहली सदस्य बन गईं।

लंबे समय से बाइडन की सलाहकार है पियरे
कैराइन जीन-पियरे वर्तमान में राष्ट्रपति की प्रधान उप प्रेस सचिव और उप सहायक हैं। कैराइन राष्ट्रपति बाइडन की एक लंबे समय के सलाहकार हैं, जिन्होंने बाइडन प्रशासन, बाइडन अभियान और ओबामा प्रशासन में तत्कालीन उपराष्ट्रपति बाइडन में वरिष्ठ संचार और राजनीतिक भूमिकाओं में कार्य किया है।

वहीं राष्ट्रपति बाइडन ने जेन साकी के काम की प्रशंसा की और कहा कि मैं जेन को देश के लिए उनकी सेवा के लिए धन्यवाद देता हूं, और उनके आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

Share:

Next Post

चीन की दादागीरी से मिलकर निपटेंगे, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत मुहिम का अभिन्न हिस्सा बनेगा फ्रांस

Fri May 6 , 2022
पेरिस। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती दादागीरी और आतंकवाद की चुनौतियों से भारत-फ्रांस एकजुट होकर निपटेंगे। यूरोप की तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम चरण में फ्रांस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच काफी गर्मजोशी भरी मुलाकात हुई। दोनों की बातचीत के बाद बुधवार को जारी साझा बयान में […]