img-fluid

राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाले भाजपा नेता पर केस दर्ज

September 29, 2025

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को ‘जान से मारने की धमकी’ देने वाले बीजेपी नेता पिंटू महादेवन (BJP leader Pintu Mahadevan) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. महादेवन ने केरल (Kerala) में एक टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान राहुल गांधी को धमकी दी थी. प्रिंटु महादेवन के खिलाफ पेरामंगलम पुलिस ने मामला दर्ज किया है. केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्रीकुमार सी.सी. की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ है.

दरअसल, प्रिंटु महादेवन ने 26 सितंबर को एक मलयालम चैनल पर बांग्लादेश और नेपाल में हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर बहस हो रही थी. इस दौरान बीजेपी नेता महादेवन ने राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा कि भारत में इस तरह के विरोध प्रदर्शन संभव नहीं हैं, क्योंकि यहां के लोग पीएम मोदी के साथ मजबूती से खड़े हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर राहुल गांधी की ऐसी कोई इच्छा है, तो उनके सीने में गोली मार दी जाएगी.


  • बीजेपी नेता की इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है. आज यानी सोमवार को पूरे केरल में महादेवन और बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस बाबत चिट्ठी लिखी थी. उन्होंने महादेवन के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की अपील की. वेणुगोपाल ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है कि मिलीभगत माना जाएगा.

    प्रिंटू महादेवन RSS की छात्र शाखा ABVP के पूर्व राज्य अध्यक्ष हैं. अभी वो केरल बीजेपी के प्रवक्ता हैं. बतौर बीजेपी प्रवक्ता ही उन्होंने उस डिबेट में हिस्सा लिया था. प्रिंटू महादेवन ने लद्दाख हिंसा और बांग्लादेश-नेपाल में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर डिबेट का हिस्सा थे. इसी दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जान से मारने की धमकी देने वाली टिप्पणी की थी.

    Share:

  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और टीवीके अध्यक्ष विजय से करूर भगदड़ के बारे में जानकारी ली कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने

    Mon Sep 29 , 2025
    नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और टीवीके अध्यक्ष विजय से (From Tamil Nadu Chief Minister MK Stalin and TVK President Vijay) करूर भगदड़ के बारे में जानकारी ली (Inquired about the Karur Stampede) । सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved