img-fluid

सलमान के घर पर हुई फायरिंग का केस, सरेंडर करना चाहता है अनमोल बिश्नोई

July 03, 2026

मुंबई: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान फिर सुर्खियों में आ गए हैं. वजह उनका 6 मंजिला नया घर नहीं, बल्कि गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग का मामला है. जी हां, दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने मुंबई कोर्ट के सामने सरेंडर की परमिशन मांगी है. कोर्ट को लिखे लेटर में अनमोल बिश्नोई ने सलमान खान केस मैं सरेंडर की इच्छा जताई है. साथ ही उसने तिहाड़ जेल प्रशासन के नाम एक प्रोडक्शन वारंट जारी करने की मांग की है. ताकि उसके सरेंडर को फॉर्मल तौर पर दर्ज किया जा सके.

दरअसल अनमोल बिश्नोई को पिछले साल नवंबर में अमेरिका से भारत लाया गया था. वहीं, उसके बाद NIA ने उसे गिरफ्तार कर लिया था. अनमोल बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है और इस वक्त दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है. अब अनमोल बिश्नोई ने सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में मुंबई की विशेष महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) अदालत में सरेंडर करने की परमिशन मांगी है. जिसके लिए कोर्ट में एक याचिका दायर की है.


  • सलमान खान के घर फायरिंग मामले में अनमोल बिश्नोई ने खुद सरेंडर करने की इच्छा जताई है. साथ ही अपनी दायर याचिका में कहा कि- वो निष्पक्ष सुनवाई और न्याय के हित में चल रहे केस का सामना करने के लिए अपनी मर्जी से मुंबई की कोर्ट के सामने सरेंडर करना चाहता है. बताते चलें कि अनमोल बिश्नोई फिलहाल नई दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है. नवंबर 2025 में अमेरिका से भारत लाया गया था. वहीं, भारत पहुंचने पर NIA ने गिरफ्तार किया. इस मामले को लेकर स्पेशल जज एस.आर. नवेंदर ने पब्लिक प्रॉसिक्यूटर को अनमोल की ओर से दायर याचिका पर जवाब दाखिल करने का आदेश गिया है.

    याचिका में कहा गया है कि- अनमोल NIA के मामले में पहले से न्यायिक हिरासत में है. और बिना आदेश के वो मुंबई की अदालत में नहीं जा सकता. उसने तिहाड़ जेल प्रशासन के नाम एक प्रोडक्शन वारंट जारी करने की भी मांग की है. ताकि उसके सरेंडर को फॉर्मल तौर पर दर्ज किया जाए. साथ ही कहा कि, अगर राहत दी जाती है तो प्रॉसिक्यूटर को कोई दिक्कत नहीं होगी. दरअसल याचिका में यह भी कहा गया है कि फायरिंग मामले की सुनवाई पहले से जारी है. और अबतक 3 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं.

    दरअसल 14 अप्रैल 2024 को दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की थी. इसके बाद मौके से फरार हो गए थे. मुंबई पुलिस ने इस मामले में मकोका लगाया था. साथ ही आरोप था कि इस हमले की साजिश लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रची है. शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल के साथ-साथ सोनू कुमार बिश्नोई, मोहम्मद रफीक चौधरी और हरपाल सिंह पर इस मामले में केस चल रहा है, सभी न्यायिक हिरासत में हैं.

    Share:

  • हीटवेव से राहत दिलाएगी 'मिस्ट कूलिंग' तकनीक? जानिए कैसे कुछ मिनटों में घटता है आसपास का तापमान

    Fri Jul 3 , 2026
    नई दिल्ली। देश-दुनिया में बढ़ती भीषण गर्मी (Scorching heat) और लगातार पड़ रही हीटवेव (Heatwave) के बीच चीन में इस्तेमाल की जा रही एक नई कूलिंग तकनीक चर्चा का विषय बनी हुई है। कई रिहायशी और व्यावसायिक इमारतों की छतों पर रूफटॉप मिस्ट कूलिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved