
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister of Madhya Pradesh) कमलनाथ (Kamalnath) के खिलाफ भोपाल क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज (Case registered in Bhopal Crime Branch) किया गया है. यह मामला IPC की धारा 188 और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 54 के तहत दर्ज किया गया है. यह पूरा मामला भ्रामक जानकारी फैलाने (Spreading misleading information) के तहत दर्ज कराया गया है.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने क्राइम ब्रांच (Crime Branch) को इस मामले में केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था. दरअसल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमलनाथ (Kamalnath) ने कोरोना (Corona) को लेकर कहा था कि दुनिया इसे अब इंडियन कोरोना(Indian Corona) के नाम से जानती है.
इसके अलावा BJP के आवेदन में आरोप लगाए गए थे कि कमलनाथ ने सरकार पर लाखों लोगों की मौत का आंकड़ा छिपाने के आरोप लगाए थे जो आपत्तिजनक हैं. बीजेपी ने यह आवेदन रविवार दोपहर को दिया था. जिसके बाद शाम को आवेदन पर एक्शन लेते हुए कमलनाथ के खिलाफ इन दो धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक दोनों धाराएं जमानती हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved