• img-fluid

    Salman Khan के घर के बाहर फायरिंग मामले में मामला दर्ज, CM शिंदे ने की अभिनेता से फोन पर बात

  • April 14, 2024

    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के मुंबई स्थित आवास के बाहर आज रविवार सुबह 5 बजे दो अज्ञात हमलावर ने हवा में कई राउंड फायरिंग (Firing) की और घटनास्थल से भाग गया। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) मामले की जांच कर रही है। मुंबई की बांद्रा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज (Registered Case) कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाईं।


    मुंबई पुलिस के अधिकारी ने कहा कि जब दोबारा फायरिंग हुई तो सलमान खान अपने घर में मौजूद थे। सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी किए जाने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने अभिनेता ने फोन (Phon) पर बात (Talk) की है। मामले में सीएम शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से भी बात की है। उन्होंने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाने को कहा है। इस वक्त सुपरस्टार के घर के बाहर भारी पुलिसबल और फोरेंसिक टीम मौजूद है। पुलिस गंभीरता के साथ मामले की जांच कर रही है।

    Share:

    MP: CM मोहन यादव बोले- भाजपा का संकल्प पत्र अगले पांच वर्ष का विजन डाक्यमेंट है

    Sun Apr 14 , 2024
    भोपाल। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भाजपा (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2024 का संकल्प पत्र (Resolution Letter) जारी किया। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह संकल्प-पत्र अगले पांच वर्ष के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved