img-fluid

‘वेलकम टू द जंगल’ पर चली सेंसर की कैंची, अक्षय कुमार की फिल्म में 18 बदलाव

June 23, 2026

डेस्क। अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ लंबे समय से रिलीज के इंतजार में थी और अब आखिरकार ये सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मगर, फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के 18 सीन में बदलाव के साथ इसे UA 16+ सर्टिफिटेक के साथ पास कर दिया है। सीबीएफसी ने फिल्म में दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस के सीन्स पर भी कैंची चला दी है, खासतौर पर बिकिनी सीन पर। इन तमाम कट्स के बाद अब अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की लंबाई 2 घंटे 44 मिनट है। चलिए जानते हैं कि बोर्ड ने फिल्म के किस-किस सीन पर कैंची चलाई है और क्या-क्या बदलाव करने को कहा है।


  • सूत्रों के अुसार, ‘वेलकम टू द जंगल’ को सेंसर बोर्ड से क्लियरेंस मिल चुकी है और ये फिल्म U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास हो चुकी है। इस फिल्म में बोर्ड ने 18 बदलावों को कहा है, जिसमें सबसे बड़े बदलाव दिशा और जैकलीन के सीन में हुए हैं। ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिशा और जैकलीन के बिकिनी सीन पर सेंसर ने कैंची चला दी है। इसके अलावा कुछ वल्गर और डबल मीनिंग वाले जोक्स को भी म्यूट कर दिया गया है। फिल्म में जहां कश्मीर का जिक्र है, उस हिस्से को भी बदल दिया गया है। संवेदनशील, राजनीतिक या अभद्र शब्दों में बदलाव के निर्देश भी दिए हैं और ‘कश्मीर का पानी’ जैसे डायलॉग्स पूरी तरह हटा दिए गए हैं। बोर्ड ने मेकर्स से ये डिमांड भी की है कि ‘गोरखा रेजिमेंट’ और ‘जनरल’ जैसे शब्दों को हटाकर ‘तुम आर्मी से हो?’ या ‘ऑफिसर/सर’ शब्दों के इस्तेमाल के निर्देश दिए हैं।

    ‘वेलकम टू द जंगल’ के कई डायलॉग बदले और काटे गए हैं। इनमें ‘सादा पैदा हुआ है… नमूना हुआ है’, ‘काला पैदा हुआ है, कोयला है’, ‘सुनो सुनाता हूं कहानी, जो शहीद होने जा रहा था उसके मुंह में भर लो पानी’, ‘याद करो कुर्बानी, मुंह में भर लो पानी’ जैसे डायलॉग्स को बदलने के निर्देश दिए हैं। वहीं अजरुद्दीन को बदलकर अल्लाउद्दीन कर दिया गया है। दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस के सेंशुअल सीन्स को हटा दिया गया है। ये करीब 10 सेकेंड के सीन हैं, जिन्हें हटाया गया है। हाथ से किए गए अश्लील इशारे वाले सीन भी हटा दिए गए हैं।

    ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज की बात करें तो ये 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये फिल्म ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, लारा दत्ता, परेश रावल, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, जॉनी लीवर और फरीदा जलाल सहित करीब 30 स्टार हैं। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है।

    Share:

  • बंगाल में TMC नेताओं की परेड, कहीं रस्सी में बांधकर घुमाया तो कहीं हाफ पैंट में निकाला जुलूस

    Tue Jun 23 , 2026
    बर्धमान। पश्चिम बर्धमान जिले के बर्नपुर में मंगलवार सुबह गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस नेता सैयद इकबाल को आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की हिरापुर थाना पुलिस ने कमर में रस्सी बांधकर इलाके में घुमाया। बताया गया कि रविवार देर रात बर्नपुर निवासी सैयद इकबाल को धोखाधड़ी और अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सोमवार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved