व्‍यापार

केंद्र ने डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल पर सुझाव देने की तारीख बढ़ाई, अब 2 जनवरी तक दे सकेंगे फीडबैक

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल, 2022 पर सुझाव देने की अखिरी तारीख 2 जनवरी 2023 कर दी है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने व्याख्यात्मक नोट के साथ ‘डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल, 2022 का प्रकाशन भी कर दिया है। इस बिल को 18 नवंबर 2022 को जारी किया गया था।


पहले इस बिल पर 17 दिसंबर तक सुझाव मांगे गए थे, पर कई स्टेकहोल्डर्स की तरफ से समय बढ़ाये जाने के अनुरोध के बाद अब मंत्रालय ने इस बिल पर टिप्पणियों के लिए अंतिम तिथि 2 जनवरी 2023 कर दी है। इस बिल पर अपना फीडबैक इस लिंक https://innovateindia.mygov.in/digital-data-protection/ पर जाकर दिया जा सकता है।

Share:

Next Post

तीसरी आंख से नजर रखने में दुनिया में दूसरे नंबर पर इंदौर

Sun Dec 18 , 2022
सिंगापुर की निजी सर्वे कंपनी ने जारी की सूची, तीन मापदंड पर किया था सर्वे इंदौर। स्वच्छता में देश में नंबर वन शहर (number one city) ने विश्व में कैमरा (camera) घनत्व के मामले में भी उपलब्धि हासिल की है। अब दुनिया में नंबर दो शहर है। हमारे यहां 1000 लोगों पर सीसीटीवी कैमरो (cctv […]