बड़ी खबर भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

केन्द्र ने जनहितैषी योजनाएं चलाकर किया महिलाओं को सशक्तः स्मृति ईरानी

सीहोर/भोपाल। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी (Women and Child Development Minister Smriti Irani) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा (Bharatiya Janata Party Mahila Morcha) ने सदैव ही समाज में अहम भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा 50 प्रतिशत की आबादी को मुख्य धारा में लाने के लिए उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, नलजल योजना, मुद्रा योजना जैसी विभिन्न जनहितैषी योजनाएं चलाकर उनको सशक्त करने का काम किया है।


केन्द्रीय मंत्री ईरानी रविवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित कर रही थी। सीहोर के ग्रेसेस रिसोर्ट में चल रहे इस प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन अलग-अलग सत्रों में अलग-अलग विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

समापन सत्र से पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रशिक्षण वर्ग में ‘नए भारत का विचार : केंद्र सरकार की उपलब्धियां’ विषय पर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों एवं दृढ़संकल्पों के कारण आज हजार पुरुषों पर 1020 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि आइडिया ऑफ इंडिया- केन नॉट बी विदाउट वुमन, एण्ड द आइडिया ऑफ पार्टी केन नॉट बी विदाउट द वुमन ऑफ भाजपा।

पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कहा कि हमारी प्राचीन संस्कृति में महिलाओं का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। यहां तक कि वेदों में मंत्रों का निर्माण भी कई स्थानों पर महिलाओं ने किया है। अपनी भारतीयता और संस्कृति की पहचान बनाये रखते हुए रानी अवंती बाई, अहिल्या बाई, रानी लक्ष्मी बाई, सरोजनी नायडू जैसी क्रांतिकारी महिलाएं हुईं।

पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि आज देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गौरवान्वित महसूस करती है। आर्मी में भी सम्मान के साथ स्थान दिलाने का काम केंद्र सरकार ने किया है। पंचायत से लेकर सर्वोच्च पदों तक एवं संसद में महिलाएं प्रतिनिधित्व कर रही हैं। भाजपा का महिला मोर्चा सरकार की योजनाओं और संगठन के विचारों के साथ जनता के बीच में सेतु का कार्य करता है।

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन ने प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं बनाई हैं और आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा चलाई गई लाड़ली लक्ष्मी योजना को विश्व के कई देशों ने अपनाया है। प्रदेश की 43 लाख बेटियां इस योजना से लाभान्वित हुई हैं।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाली एवं जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली सुषमा स्वराज का नेतृत्व इस पावन धरा से पूरे देश को मिला। इसी मध्यप्रदेश में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं पद्यमश्री से सम्मानित सुमित्रा महाजन ने अपनी कार्यशैली से देश का गौरव बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने दिया महिला मोर्चा को आमंत्रण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन को निमंत्रण देते हुए कहा कि वे आगामी राष्ट्रीय बैठकें भी मध्यप्रदेश में करें। उनके लिए मध्यप्रदेश के दरवाजे हमेशा खुले हैं। वे किसी को परेशान नहीं करें, सीधे मध्यप्रदेश आकर अपनी बैठकें करें।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का हुआ भव्य स्वागत
सीहोर के ग्रेसेस रिसोर्ट में चल रहे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल हुई। सीहोर आगमन पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन, मध्यप्रदेश भाजपा की महामंत्री कविता पाटीदार, मप्र महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री सुखप्रीत कौर, प्रदेश प्रवक्ता एवं महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी नेहा बग्गा सहित अन्य पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भव्य स्वागत किया। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

मोदी सरकार में भ्रष्ट बाबुओं की खैर नहीं

Mon May 16 , 2022
– आर.के. सिन्हा किसी भी सरकार का जनमानस में सम्मान तब ही होता है, जब उसके कर्मचारी पूरी निष्ठा, मेहनत और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वाह करते हैं। देखिए सरकार को चलाने वाले नेता तो एक विजन के साथ सत्ता पर काबिज होते हैं। फिर उनके विजन को सरकारी बाबू अमली जमा पहनाकर जमीन […]