बड़ी खबर

गलतफहमी में न रहे केंद्र, फसलों को जला देंगे वापस नहीं जाएंगे : राकेश टिकैत

चंडीगढ़। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने फिर कहा कि केंद्र किसान आंदोलन को लेकर किसी भी गलतफहमी न रहे। हरियाणा के खरक पूनिया में आयोजित महापंचायत में टिकैत ने कहा कि केंद्र न सोचे कि किसान फसल की कटाई के लिए वापस चले जाएंगे और आंदोलन खत्म हो जाएगा।

टिकैत ने कहा कि हम अपनी फसलों को जला देंगे लेकिन वापस नहीं जाएंगे। सरकार यह न सोचे कि विरोध दो महीने में खत्म हो जाएगा। हम फसल कटाई के साथ-साथ विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि फसलों की कीमतों में वृद्धि नहीं हुई है, लेकिन ईंधन की कीमतें बढ़ गई हैं। जरूरत पड़ी तो हम अपने ट्रैक्टरों को पश्चिम बंगाल में भी ले जाएंगे। किसानों को वहां भी एमएसपी नहीं मिल रही है। 

Share:

Next Post

Chris Morris ने तोड़ा इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड, IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

Thu Feb 18 , 2021
मुंबई। दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस पर मिनी ऑक्शन में जमकर पैसों की बारिश हुई। 33 वर्षीय ऑलराउंडर को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। मॉरिस अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत में युवराज सिंह (16 करोड़) […]