img-fluid

केन्द्र सरकार देशवासियों को गुमराह कर रही है – सपा सांसद रामगोपाल यादव

April 17, 2026


नई दिल्ली । सपा सांसद रामगोपाल यादव (SP MP Ram Gopal Yadav) ने कहा कि केन्द्र सरकार (Central Government) देशवासियों को गुमराह कर रही है (Is misleading the Countrymen) । सदन में चर्चा के बीच नोटिफिकेशन लाने का क्या मतलब ।


  • समाजवादी पार्टी सांसद रामगोपाल यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के लिए आरक्षण का कानून सर्वसम्मति से पहले ही पास हो चुका है, तब क्या इतिहास नहीं बना था । उस इतिहास को मिटाने का काम ये लोग क्यों कर रहे हैं? रामगोपाल यादव ने सरकार पर बेईमानी करने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि जिस पर चर्चा चल रही हो, उस पर आप नोटिफिकेशन करें, दुनिया में ऐसा कहीं नहीं हुआ होगा ।

    महिला आरक्षण विधेयक को लेकर समाजवादी पार्टी नेता सुमैया राणा ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर बहुत चर्चा हो रही है। यह सुनने में बहुत लुभावना लग सकता है, लेकिन ऐसा लगता है कि कोई भी इसके मुख्य पहलू पर ध्यान नहीं दे रहा है। मेरा सवाल यह है कि हम उन महिलाओं की पहचान कैसे करेंगे या उन्हें आगे लाने के लिए कैसे काम करेंगे, जो अभी पीछे रह गई हैं। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना में पता चलेगा कि दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक कितने हैं। केवल विधेयक लाने से कुछ नहीं होगा।

    महिला आरक्षण विधेयक पर सदन में बोलते हुए सपा सांसद इकरा हसन ने 16 अप्रैल को कहा था कि महिला आरक्षण विधेयक 2023 में सर्वसम्मति से पारित हो चुका है, इसलिए अब मुद्दा महिला आरक्षण का नहीं है, बल्कि यह चुनावी फायदे से जुड़ा हुआ है। इकरा हसन ने आरोप लगाया था कि सरकार आरक्षण को परिसीमन और जनगणना के आड़ में छिपा रही है और यह महिलाओं के अधिकारों के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि पहले सरकार ने कहा था कि महिला आरक्षण 2034 के बाद लागू होगा और अब इसे 2029 में लागू करने की बात की जा रही है, जो विरोधाभासी है।

    Share:

  • महिला आरक्षण के लिए परिसीमन की कोई जरूरत नहीं है - टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी

    Fri Apr 17 , 2026
    नई दिल्ली । टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी (TMC MP Kalyan Banerjee) ने कहा कि महिला आरक्षण के लिए (For Women’s Reservation) परिसीमन की कोई जरूरत नहीं है (There is no need of Delimitation) । टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो पार्टी ‘शक्ति’ की बात करती है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved