बड़ी खबर

केंद्रीय रिपोर्ट जारी, देश में 718 हिम तेंदुए, अकेले लद्दाख में 477

नई दिल्ली (New Delhi)। देश में हिम तेंदुओं (snow leopards) की संख्या 718 हो गई है। इसमें सबसे अधिक तेंदुए लद्दाख में और सबसे कम जम्मू-कश्मीर में पाए गए। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) ने मंगलवार को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (wii) की बैठक में भारत में हिम तेंदुओं की स्थिति पर रिपोर्ट जारी की। देश में पहली बार वैज्ञानिक तरीके से हिम तेंदुओं की संख्या का आकलन किया गया है।



12 जगह पाए जाते हैं एशिया में
एशिया में 12 स्थानों पर हिम तेंदुए पाए जाते हैं, जिसमें सबसे अधिक आबादी चीन में हैं। इस आकलन में भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) ने राष्ट्रीय समन्वयक की भूमिका निभाई। इसमें सभी हिम तेंदुआ रेंज वाले राज्यों और दो संरक्षण भागीदारों, नेचर कंजर्वेशन फाउंडेशन, मैसूर और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया का सहयोग लिया गया। 13,450 किमी के ट्रेल्स (विचरण क्षेत्र) सर्वेक्षण किया गया भारत में हिम तेंदुआ गणना आकलन (एसपीएआई) अभ्यास के दौरान हिम तेंदुए के संकेतों को रिकॉर्ड करने के लिए।

हिम तेंदुआ प्रकोष्ठ स्थापित करने की जरूरत
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) की रिपोर्ट में डब्ल्यूआईआई में एक समर्पित हिम तेंदुआ प्रकोष्ठ स्थापित करने की जरूरत पर भी बल दिया गया है। इसका प्राथमिक मकसद हिम तेंदुओं की संख्या को लेकर दीर्घकालिक तौर पर निगरानी करना होगा।

Share:

Next Post

अब अमेरिका में ही रिन्यूअल हो जाएगा H-1B Visa

Wed Jan 31 , 2024
वाशिंगटन (Washington)। अमेरिका (America)  ने सबसे अधिक मांग में रहने वाले एच-1बी (H-1B Visa) विदेश कार्य वीजा का देश में ही रिन्यूअल करने का एक पायलट कार्यक्रम औपचारिक रूप से शुरू कर दिया है. इस कदम का हजारों भारतीय टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल को लाभ मिलने की संभावना है। एच-1बी वीजा एक गैर-प्रवासी वीजा है जो अमेरिकी […]