उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

सरकारी कार्यालयों में कुर्सी खाली, कई कर्मचारी हड़ताल पर

  • सामूहिक अवकाश पर गए अधिकारी कर्मचारी-संयुक्त मोर्चा की 3 सूत्रीय मांगों को लेकर हो रहा आंदोलन

उज्जैन। आज शहर के करीब-करीब सभी सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप्प है और लॉकडाउन जैसे हाल है। इसके पीछे कारण सरकारी कर्मियों की 3 सूत्रीय मांगे है। प्रदेश व्यापी सामुहिक अवकाश का असर आज सुबह से यहां भी नजर आ रहा है। आंदोलन कर रहे कर्मचारी आज सुबह 11 बजे से टॉवर पर एकत्रित होने लगे।
उल्लेखनीय है कि सरकारी विभाग में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संगठन के आव्हान पर अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्व से चल रहे आंदोलन के तीसरे चरण में आज गुरुवार को उज्जैन समेत संपूर्ण प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहकर शासकीय कार्यालयों में काम नहीं कर रहे हैं। इसके लिए मोर्चे के सभी पदाधिकारियों द्वारा सभी कार्यालय, स्कूल व अस्पताल में अलग-अलग समूह में जाकर अवकाश फार्म भरवा लिये हैं। म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष मानसिंह चौहान ने बताया कि अधिकारी कर्मचारियों में आंदोलन के लिए उत्साह है, क्योंकि विगत दो वर्ष से सरकार ने कर्मचारियों को उनका हक नहीं दिया, जबकि कोरोनाकाल में कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किये बिना अपने कर्तव्य का निर्वाह किया। मोर्चा के पदाधिकारी देवेन्द्र व्यास, दिग्विजयसिंह चौहान आदि ने बताया कि आज किसी भी सरकारी कार्यालय में कामकाज नहीं किया जा रहा है और सभी सामूहिक अवकाश के बाद सुबह 11 बजे से टॉवर चौक पर एकत्रित हो रहे हैं।

Share:

Next Post

200 दिन में आ गए TB के 2100 से ज्यादा नए मामले

Thu Jul 29 , 2021
7 माह में टीबी के मरीजों का रिकवरी रेट 95 फीसदी से ऊपर रहा-कोरोना के कारण करीब 30 फीसदी मरीज कम मिले उज्जैन। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के बीच पिछले 200 दिनों के अंतराल में जिला क्षय चिकित्सालय की टीम द्वारा 2100 से ज्यादा नए टीबी मरीजों को ढूंढ निकाला गया। इतना ही […]