बड़ी खबर

चंपई सोरेन आज बहुमत साबित करेंगे, हैदराबाद से रांची लौटे विधायक; JMM-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

नई दिल्‍ली (New Dehli)। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन झारखंड(Chief Minister Champai Soren Jharkhand) विधानसभा में सोमवार को महागठबंधन (grand alliance)सरकार के लिए बहुमत हासिल (achieved majority)करेंगे। दो कार्य दिवसों वाले इस सत्र में पहले दिन राज्यपाल का भाषण होगा। इसके बाद विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियम 139 के तहत मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मंत्रिपरिषद में विश्वास के प्रस्ताव को रखेंगे। इस प्रस्ताव पर पक्ष और विपक्ष में बहस होगी। वाद-विवाद के बाद मतदान किया जाएगा।

सत्ता पक्ष के 36 विधायक हैदराबाद में तीन दिनों से कैंप करने के बाद रविवार शाम विशेष विमान से रांची लौट आए हैं। सभी राजधानी में एक साथ सर्किट हाऊस में ठहरे हैं और सुबह एक साथ ही विधानसभा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दावा किया है कि महागठबंधन को 2019 में जनता ने बहुमत दिया है। महागठबंधन के पास प्रचंड बहुमत हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले में ईडी के अफसरों ने 31 जनवरी की शाम गिरफ्तार कर लिया था।


हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था और महागठबंधन विधायक दल के नेता चंपाई सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के समक्ष पेश किया। अगले दिन देर रात राज्यपाल ने चंपाई सोरेन और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को सरकार बनाने का न्योता दिया। गवर्नर के निमंत्रण से पहले करीब 24 घंटे राज्य में सियासी तूफान की स्थिति बनी रही। हालांकि राज्यपाल के निमंत्रण के साथ सियासी सरगर्मी थम गई। इसके बाद सत्ता पक्ष के 36 विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट करने से ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।

सीएम चंपाई सोरेन के दावे के मुताबिक वह सदन में आसानी से बहुमत हासिल कर लेंगे। ज्ञात है कि राज्यपाल को सरकार बनाने का पेश कर चंपाई सोरेन ने बहुमत के लिए जरूरी संख्या 41 से अधिक 47 विधायकों का समर्थन और 43 सदस्यों का हस्ताक्षरयुक्त सहमति पत्र सौंपा है। झामुमो की ओर से दावा किया गया है कि चंपाई सरकार सदन में 48 विधायकों का समर्थन हासिल करेगी। विधायक रामदास सोरेन दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं। वह नहीं आ पाएंगे।

लोबिन साथ व रामदास बीमार, 48 करेंगे मतदान

हेमंत सोरेन से मतभेद के कारण काफी समय से नाराज चल रहे झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने रांची में पत्रकार वार्ता के दौरान ऐलान किया है कि वह चंपाई सोरेन की सरकार के समर्थन में वोट करेंगे। हेमंत सोरेन वोटिंग में शामिल होंगे। झामुमो विधायक रामदास सोरेन दिल्ली में गुर्दा प्रत्यारोपण कराने के कारण सदन में हाजिर नहीं हो सकेंगे। झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय के अनुसार महागठबंधन में शामिल झामुमो, कांग्रेस, राजद और माले के सभी 48 सदस्य पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित मतदान में शामिल होंगे।

झामुमो, कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

सत्ता पक्ष के महागठबंधन के घटक दलों ने बहुमत को लेकर सोमवार को होने वाले मतदान के संबंध में अलग-अलग व्हिप जारी किया है। झामुमो के मुख्य सचेतक नलिन सोरेन और कांग्रेस की ओर से भी पार्टी के विधायकों को व्हिप जारी करते हुए विधानसभा में उपस्थित होने के कहा गया है। विश्वास मत प्रस्ताव पर सारे विधायक पक्ष में मतदान करेंगे। मतदान के दौरान सारे विधायकों को पक्ष में वोटिंग करने का निर्देश दिया गया है। उल्लेखनीय है कि व्हिप का उल्लंघन करने पर पार्टी विधायकों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई कर सकती है।

Share:

Next Post

'हमारे देश में एक बड़ा काम हुआ : मुस्लिम लीग के नेताओं ने किया राम मंदिर का समर्थन

Mon Feb 5 , 2024
नई दिल्‍ली (New Dehli)। IUML यानी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के केरल प्रमुख सादिक अली शिहाब(Kerala Chief Sadiq Ali Shihab) थंगल ने राम मंदिर का समर्थन (support of ram temple)किया है। उनका कहना है कि हमें इस बात का विरोध (Oppose)करने की जरूरत नहीं है और यह बहुसंख्यकों (the majority)की जरूरत थी। अब उनके बयान […]