भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मध्य प्रदेश में अब बारिश की संभावना कम, रात के तापमान में आएगी गिरावट

भोपाल। मध्य प्रदेश से पूरी तरह से मानसून की विदाई हो चुकी है। दो दिन से सक्रिय गहरा कम दबाव का क्षेत्र शनिवार को अरब सागर में पहुंचकर अवदाब के क्षेत्र में तब्दील हो गया है। वह अरब देशों की तरफ बढ़ रहा है। इस वजह से अब प्रदेश में बारिश की संभावना कम ही है।
राजधानी भोपाल में मौसम साफ बना हुआ है। पिछले दो दिनों से धूप और उमस ने परेशान कर रखा है। दिन के समय गर्मी और रात में ठंडक का अहसास हो रहा है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि बादल छंटने और हवा के रुख में परिवर्तन होने से अब रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी। वर्तमान में आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। सोमवार, 19 अक्टूबर को भी दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके में एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा, लेकिन इन सिस्टम से मप्र के मौसम में बदलाव की संभावना कम ही है। 
उधर, वातावरण में नमी की मात्रा कम होने से बादल भी छंटने लगेंगे। साथ ही हवाओं का रुख भी उत्तर-पश्चिमी होने की संभावना है। इससे अब धीरे-धीरे रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने लगेगी। संभवत: एक सप्ताह में दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश से विदाई भी ले सकता है।

Share:

Next Post

शारदीय नवरात्र : काशी में घर बैठे ही आदि शक्ति के स्वरूपों का मिल रहा लाइव दर्शन

Sun Oct 18 , 2020
वाराणसी । वैश्विक महामारी कोरोना संकटकाल के अनलॉक दौर में भी लगातार संक्रमितों की बढ़ती संख्या देख शारदीय नवरात्र में धर्म नगरी काशी के देवी मंदिरों में भीड़ को रोकने के लिए योगी सरकार ने खास पहल की है। लोगों को घर बैठे दर्शन कराने और पूरी सुरक्षा के साथ आध्यात्मिक उत्सव का रंग चटख […]