देश

चंद्रयान-3 ने ISRO को भेजा संदेश, कहा- भारत मैं चांद पर पहुंच गया और…

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बुधवार को एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर चंद्रयान-3 की साफ्ट लैंडिग (Soft landing of Chandrayaan-3) कराने में सफलता हासिल की. चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने बुधवार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर चांद की सतह को छुआ. अब विक्रम ने चंद्रमा से इसरो के कमांड सेंटर को संदेश भेजा (Message sent to ISRO command center) है. इसरो को भेजे मैसेज में चंद्रयान ने कहा, ‘भारत, मैं अपने गणतव्य पर पहुंच गया हूं और आप भी!’

दुनिया में अब से पहले चांद पर सिर्फ तीन देश सफलतापूर्वक उतर पाए थे. अमेरिका, रूस (तब सोवियत संघ) और चीन. अब भारत के चंद्रयान-3 को सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता (Chandrayaan-3 success in soft landing) मिली है, भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है. वहीं भारत दक्षिणी ध्रुव के इलाके में लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है.


ISRO चीफ एस सोमनाथ ने बताया कि दो से चार घंटे में ‘विक्रम’ लैंडर से रोवर प्रज्ञान बाहर आएगा. यह इस पर निर्भर करता है कि लैंडिंग वाली जगह पर धूल कैसी जमती है. इसके बाद इसरो चार्जेबल बैटरी के जरिए रोवर को जीवित रखने की कोशिश करेगा. यदि यह सफल रहा तो रोवर का अगले 14 दिनों के लिए उपयोग किया जाएगा.

Share:

Next Post

आबकारी इन्दौर की अवैध मदिरा विक्रय करने वालों के विरुद्ध शानदार कार्रवाई

Wed Aug 23 , 2023
इंदौर (Indore)। कलेक्टर जिला-इंदौर इलैया राजा टी (Collector District-Indore Ilaiah Raja T) के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी मनीष खरे (Manish Khare) के द्वारा दिये निर्देशानुसार आज नियंत्रण कक्ष प्रभारी राजीव मुद्गल एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी अनिल माथुर उडन दस्ता प्रभारी के मार्गदर्शन में जिले के समस्त आबकारी अधिकारियों व्दारा दिनांक 21 एव 22/08/023 […]