img-fluid

एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में बदलाव, वरुण चक्रवर्ती बाहर

September 16, 2026

डेस्क। एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही क​र दिया गया था, लेकिन अब इसमें अचानक से बदलाव कर दिया गया है। भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया जापान के लिए रवाना होगी, जहां टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में हिस्सा लेगी। इस बीच वरुण चक्रवर्ती इस टीम के स्क्वाड से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह विप्रज निगम की एंट्री हो गई है। बाकी टीम फिलहाल वही रहेगी।

भारत और अफगानिस्तान के बीच इस वक्त तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जा रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहले दो मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। इस बीच पहले ही मैच के दौरान स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोटिल हो गए थे, इसलिए वे मौजूदा सीरीज से बाहर चल रहे हैं। अब वे इस सीरीज से तो बाहर हैं ही, साथ ही ऐलान ये भी कर दिया गया है कि वे एशियन गेम्स के स्क्वाड से भी बाहर हो गए हैं। यानी वे लंबे समय तक अब क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। मजे की बात ये है कि वरुण करीब दो महीने पहले भी चोटिल हुए थे, उसके बाद ठीक होकर वापस आए थे, लेकिन एक मैच में केवल चार ओवर फेंकने के बाद ही वे फिर बाहर चले गए हैं।


  • इस बीच वरुण चक्रवर्ती की जगह विप्रज निगम को टीम में शामिल किया गया है। वे पहली बार टीम में नजर आएंगे। हालांकि उन्हें मौका मिलेगा कि नहीं, ये देखना होगा। विप्रज निगम आईपीएल में खेलते हैं और वहां अच्छा प्रदर्शन भी किया है। साल 2025 में ही ​उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पाले में शामिल किया था। तब उन्होंने 14 मैच खेलकर 11 विकेट अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की थी। इसके बाद साल 2026 में वे केवल पांच ही मैच खेल पाए। जहां उन्हें दो सफलताएं मिली। दरअसल विप्रज निगम को लेकर दिक्कत ये भी है कि दिल्ली की टीम में पहले ही कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे स्पिन गेंदबाज हैं, इसलिए उन्हें प्लेइंग इलेवन में ज्यादा मौका नहीं मिल पाता है। अब तक आईपीएल में 19 मैच खेलकर विप्रज ने 157 रन बनाए हैं।

    एशियन गेम्स 2026 के लिए इंडिया स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, विप्रज निगम।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved