
इंदौर। सांवेर तहसील के मुख्य मार्ग पर छात्रावास के सामने मकान तोड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मकान तोड़ते समय पड़ोसी की दीवार अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आने से कई लोग मलबे में दब गए।

हादसे में तीन महिलाओं की मौत होने की सूचना है। मृतकों में सुशीला रमेश (50), सीमा भेरूलाल (35) और रीना लखन (30) शामिल हैं। वहीं करीब चार महिलाओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि एक बच्चा अभी भी मलबे में दबा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं तथा मलबा हटाने का काम जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मकान जैन परिवार का बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved