भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

हवा के बदले रुख… दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड का असर

भोपाल। अभी दिन में धूप निकल रही है और हवा का रुख दक्षिण-पूर्वी रहता है। इसके कारण दिन का तापमान तेजी बढ़ रहा है। वहीं रात में हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी होने से हल्की ठंडक महसूस हो रही है। पिछले तीन दिनों से भोपाल सहित प्रदेश भर में तापमान में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। मौसम केंद्र के विज्ञानी एचएस पांडेय के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ अभी उत्तर भारत से गुजर रहा है। इसके अलावा हरियाणा और उसके आस-पास के क्षेत्रों में हवा के ऊपरी भाग में प्रेरक चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है जिसके कारण अभी तामपान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अगला पश्चिमी विक्षोभ 7 दिसंबर को उत्तर भारत में आ रहा है, जो मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ से ज्यादा शक्तिशाली होगा। इसके असर से ग्वालियर-चंबल सहित उत्तरी मप्र में भी दिखाई देंगे। इसके कारण इंदौर व प्रदेश में 10 दिसंबर तक अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। इसके गुजरने के बाद ठंड का असर फिर से दिखाई देगा।

तीन सिस्टम सक्रिय होने से बदल रहा हवा का रुख
दरअसल देश में विभिन्ना स्थानों पर सक्रिय तीन सिस्टम के कारण हवा का रुख बार-बार बदल रहा है। दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलने से अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को शहर अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उत्तर भारत के बीच में सक्रिय है। इसके प्रभाव से हरियाणा और उससे लगे पंजाब पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। एक प्रति चक्रवात पश्चिम मप्र पर बना हुआ है। इन तीन सिस्टम के असर से दोपहर के समय हवा का रुख दक्षिण-पूर्व हो जाता है। इससे दिसंबर की शुरुआत से ही दिन में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। हालांकि शाम के समय हवा का रुख बदलकर उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हो जाने से रात के समय हल्की ठंड बरकरार है। शुक्ला के मुताबिक आज पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में दाखिल होने की संभावना है। इससे वहां के पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना है।

Share:

Next Post

भोपाल से लखनऊ, अहमदाबाद के लिए उड़ानें नहीं हुईं शुरू

Mon Dec 7 , 2020
भोपाल। राजधानी भोपाल से विमान सेवाएं देने वाली दोनों कंपनियों का फोकस दिल्ली और मुंबई तक सीमित रह गया है। शेड्यूल जारी होने के बावजूद भोपाल से कई उड़ानें शुरू नहीं हो पा रही हैं। इंडिगो ने पिछले दिनों भोपाल से प्रयागराज, आगरा, लखनऊ, अहमदाबाद एवं सूरत के लिए शेड्यूल जारी कर दिया। बुकिंग भी […]