भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भोपाल से लखनऊ, अहमदाबाद के लिए उड़ानें नहीं हुईं शुरू

भोपाल। राजधानी भोपाल से विमान सेवाएं देने वाली दोनों कंपनियों का फोकस दिल्ली और मुंबई तक सीमित रह गया है। शेड्यूल जारी होने के बावजूद भोपाल से कई उड़ानें शुरू नहीं हो पा रही हैं। इंडिगो ने पिछले दिनों भोपाल से प्रयागराज, आगरा, लखनऊ, अहमदाबाद एवं सूरत के लिए शेड्यूल जारी कर दिया। बुकिंग भी शुरू कर दी गई, लेकिन बाद में अचानक बुकिंग बंद कर दी गई। कंपनी ने टिकट बुक करा चुके यात्रियों को दो विकल्प दिए। पहला, पूरा रिफंड ले लें। दूसरा, वाया दिल्ली या मुंबई जाएं। इस फैसले से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। एयर इंडिया ने जयपुर एवं रायपुर उड़ान का शेड्यूल जारी कर दिया, पर उड़ान अभी तक शुरू नहीं हुई है। कोरोना संकट शुरू होते समय पुणे उड़ान बंद कर दी गई थी। यह उड़ान अभी तक शुरू नहीं हो सकी है।

Share:

Next Post

भोपाल में आज से बाजार रात 10 बजे तक खुलेंगे

Mon Dec 7 , 2020
भोपाल। राजधानी भोपाल में अब नाइट कफ्र्यू खत्म कर दी गई है। इसके साथ ही बाजार भी रात 10 बजे तक खुलेंगे। कलेक्टर कार्यालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। कलेक्टर ने कहा है कि बाजार तो खोल दिए गए हैं, लेकिन जरूरत पडऩे पर ही देर रात घर से निकलें। […]