img-fluid

‘रामायण’ में हनुमान के किरदार की परीक्षा, दारा सिंह की विरासत को बनाए रखने सनी देओल के सामने चुनौती

April 05, 2026

नई दिल्ली। रामायण (Ramayana) की भव्य कहानी एक बार फिर बड़े पर्दे पर आने जा रही है। निर्देशक नितेश तिवारी (Director Nitesh Tiwari) इस फिल्म को रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ लेकर आ रहे हैं, जिसमें रणबीर भगवान राम (Lord Rama) की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म की पहली झलक सामने आई, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आए। इसके बाद से ही दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह काफी बढ़ गया है।

सनी देओल निभाएंगे हनुमान का किरदार
फिल्म में सनी देओल को हनुमान के रोल में कास्ट किया गया है। उनकी दमदार पर्सनैलिटी और एक्शन इमेज को देखते हुए कई लोग इस चयन को सही मान रहे हैं। हालांकि, उनके सामने एक बड़ी चुनौती भी है।

दारा सिंह की यादगार छाप
हनुमान के किरदार की बात हो और दारा सिंह का जिक्र न हो, ऐसा संभव नहीं है। रामायण में उन्होंने हनुमान बनकर ऐसा प्रभाव छोड़ा कि आज भी दर्शक उन्हें उसी रूप में याद करते हैं। दारा सिंह को हनुमान के गेटअप में आने के लिए 3 से 4 घंटे तक मेकअप करना पड़ता था। उनके चेहरे पर खास मोल्ड मास्क लगाया जाता था, जिससे उन्हें खाने-पीने में भी दिक्कत होती थी।

मेकअप के दौरान झेलनी पड़ती थीं परेशानियां
हनुमान का रूप धारण करने के दौरान उन्हें लंबे समय तक एक ही जगह बैठना पड़ता था। पूंछ के कारण बैठने में भी परेशानी होती थी और कई बार उन्हें भूखे रहकर शूटिंग करनी पड़ती थी। दारा सिंह ने इस किरदार को सिर्फ निभाया नहीं, बल्कि उसमें अपनी श्रद्धा और मेहनत से जान डाल दी। यही वजह है कि उनका हनुमान आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है।

सनी देओल के सामने बड़ी जिम्मेदारी
अब सनी देओल के सामने चुनौती है कि वह इस ऐतिहासिक किरदार को उसी प्रभाव के साथ निभा सकें। फिल्म की पहली झलक के बाद दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

दो भागों में रिलीज होगी फिल्म
बताया जा रहा है कि यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। पहले भाग में सनी देओल का रोल छोटा हो सकता है, जबकि दूसरे भाग में उनका किरदार ज्यादा विस्तार से दिखाया जाएगा, जो 2027 की दिवाली पर रिलीज होने की संभावना है।

Share:

  • Moon Mission: चांद के करीब पहुंचा आर्टेमिस II, अपोलो 13 का तोड़ेगा रिकॉर्ड; एस्ट्रोनॉट को हुई बड़ी दिक्कत

    Sun Apr 5 , 2026
    ह्यूस्टन. चांद (Moon) की ओर बढ़ रहा आर्टेमिस II (Artemis II)  मिशन अब इतिहास (History) रचने के करीब पहुंच गया है। यह मिशन 53 साल बाद इंसानों को फिर से चांद के पास ले जा रहा है और इससे उम्मीदें काफी बड़ी हैं। इस मिशन में तीन अमेरिकी और एक कनाडाई अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved