चंडीगढ़। चरनजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित (Punjab Governor Banwari Lal Purohit) को लिखे अपने पत्र में जानकारी दी कि 19 सितम्बर को हुई कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की मीटिंग में उनको पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है।
पंजाब के राज्यपाल ने उन्हें बधाई दी और आज सोमवार को सुबह 11 बजे पंजाब राज भवन में पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने का न्योता दिया। चन्नी के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा, सुखजिन्दर सिंह रंधावा, तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, सुख सरकारिया और अरुणा चौधरी मौजूद थे।
सतना में भी तीन बच्चे की तालाब में डूबने से मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के भिण्ड जिले (Bhind district) में मेहगांव थाना क्षेत्र (Mehgaon police station area) में रविवार को अनंत चतुर्दशी के मौके पर गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत (Four children died […]
पटना। बिहार के पूर्व डीजीपी और हाल ही में स्वेच्छा से रिटायरमेंट लेने वाले गुप्तेश्वर पांडेय आज जेडीयू में शामिल हो गए। डीपीजी ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर उनकी मौजदूगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जेडीयू में शामिल होने के बाद गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि नीतीश कुमार हमारे नेता […]
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के बाद अब शिवसेना ने भी केंद्र सरकार पर सियासी विरोधियों पर दबाव बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। शिवसेना ने कहा केंद्र सरकार देश भर में गैर भाजपा सरकारों और विरोधी दलों पर दबाव बनाने के लिए सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल कर […]
आरा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार में सरकार के विरुद्ध प्रथम विकल्प देने का दावा करने वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक एलायंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवंत सिन्हा ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है और हमारा एलायंस बिहार को एक नया विकल्प देने की तरफ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने […]