
महिदपुर रोड। अवैध रूप से गांजे का परिवहन कर डिलीवरी देने जा रहे मोटर सायकिल सवार दो आरोपियों महिदपुर रोड पुलिस ने ईसनखेड़ी फंटे से पीछा कर महिदपुर रोड नगर के नागदा तिराहे पर फिल्मी स्टाइल में लात मारकर गिराते हुए उन्हें धर दबोचा। पुलिस तथा प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने ईसनखेड़ी फंटे से आरोपियों रोक कर पूछताछ करने की कोशिश की, तब आरोपी तेज गति से अपनी मोटर सायकिल चलाते हुए महिदपुर रोड की ओर भाग निकले। आरोपियों का पीछा कर पुलिस बल ने उन्हें नागदा मार्ग पर पकडऩे में सफलता प्राप्त कर ली।
कार्यवाही में इनका रहा सहयोग
संपूर्ण कार्रवाई में उनि लिबिन खेस्स, सउनि बलराम थिरोदा, प्र. आर. रविन्द्रसिंह, आर पवन जोशी, जितेन्द्र यादव, रणवीरसिंह, संजयसिह, सैनिक विनोद तथा मदनलाल का सहयोग रहा।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved