अनूपपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने क्षेत्र मरवाही विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के बाद गुरुवार देर रात मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक पहुंचे। यहां शुक्रवार सुबह अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए जैतहरी में आयोजित आमसभा को संबोधित करने से पहले अमरकंटक में माँ नर्मदा का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
माँ नर्मदा का दर्शन के दर्शन के बाद छत्तीसघड़ के मुख्यमंत्री ने स्थानीय कांग्रेस जनों से मिलकर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को छोटी-छोटी सभाएं लेकर जुमले बाजी करनी पड़ रही है। जनता की सहमति प्राप्त कर एक बार पुन: मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे और जनता की सेवा में पुन: स्वयं को स्थापित करने में कामयाबी प्राप्त करेंगे।
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र अंर्तगत कचापाल मार्ग में शुक्रवार को नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया, इसकी चपेट में आने से आईटीबीपी का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। […]
आईएएस को चाहिए 30 प्रतिशत यह बड़ी चौंकाने वाली खबर है। अगले एक साल में रिटायर होने वाले एक प्रमोटी आईएएस अधिकारी को उनके कारनामों के कारण लूप लाईन भेजा गया था, लेकिन लूप लाईन में भी वे जमकर बेटिंग कर रहे हैं। इनके पास शिक्षण संस्थाओं को आर्थिक सहायता देने का काम है। अधिकारी […]
इंदौर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं धार के भाजपा नेता विक्रम वर्मा को आज फिर इंदौर के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। वर्मा और उनकी विधायक पत्नी नीना वर्मा पिछले दिनों कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। उसके बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था तथा उनकी पत्नी का इलाज […]
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने वैक्सीनेशन (Madhya Pradesh Vaccination) में इतिहास रचा है। प्रदेश में प्रथम और द्वितीय डोज की संख्या 7 करोड़ को पार कर गई है। निश्चित ही कल मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन था। जहाँ प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में […]