img-fluid

छत्तीसगढ़ : हाईवे पर कार-ट्रक की भीषण टक्कर में चार जवानों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

February 14, 2026

धमतरी. धमतरी (Dhamtari) जिले के नेशनल हाईवे-30 (NH-30) पर खपरी के पास एक बड़ा सड़क हादसा (road accident) हुआ है। इस हादसे में चार जवानों (Four soldiers) की मौत हो गई है। वहीं, एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया गया कि मृतक और घायल जवान 201 कोबरा बटालियन के हैं। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।


  • मिली जानकारी के अनुसार, सभी जवान कार में सवार होकर जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे। तभी आज सुबह खपरी के पास जवानों की कार पहुंची और सड़क किनारे खड़ी ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूरी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क हादसा होते देख आसपास के लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी।

    इस हादसे में जवान मुकेश कुमार, सौरभ तोमर, राजकुमार गोंड और हीरा लाल नागर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अभियान राय नामक एक जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे शवों को बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    Share:

  • दिवाली 2026 पर रिलीज़: रणबीर कपूर स्टारर रामायण का टीजर में भव्य अयोध्या और रावन का सिंघासन

    Sat Feb 14 , 2026
    नई दिल्ली। बॉलीवुड और पौराणिक प्रेमियों (mythological lovers) के लिए एक बड़ा सरप्राइज है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर फिल्म रामायण (Ramayan) का टीजर (teaser) जल्द ही सामने आने वाला है। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का इंतजार लंबे समय से ऑडियंस कर रही थी और रिपोर्ट्स के मुताबिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved