भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए मुख्यमंत्री चौहान ने दी एक लाख रुपए की राशि

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह अभियान के तहत एक लाख रुपए की सहयोग राशि का चेक प्रदान किया है। मुख्यमंत्री से आज प्रातः निवास पर निधि संग्रह अभियान का दायित्व निर्वहन कर रहे पदाधिकारियों ने भेंट की।



मुख्यमंत्री  चौहान ने इस अवसर को सौभाग्यशाली बताया। मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले पदाधिकारियों में विनायक राव देशपांडे, अशोक पांडे, राजेश तिवारी, खगेंद्र भार्गव,  पीताम्बर राजदेव, सुशील और बृजेश शामिल थे।

Share:

Next Post

पांच शासकीय एवं निजी चिकित्सालय बने टीकाकरण केन्द्र

Fri Jan 15 , 2021
    इंदौर में कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण महाभियान आज 16 जनवरी से शुरू होने वाला है। इस अभियान के प्रति व्यापक जन-जागरूकता का सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के लिये शुक्रवार को इंदौर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता का मुख्य उद्देश्य था कि मीडिया प्रतिनधियों के माध्यम से वैक्सीनेशन के बारे में […]