img-fluid

प्रतीक यादव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया

May 13, 2026


लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने प्रतीक यादव के    निधन पर (On the demise of Prateek Yadav) शोक व्यक्त किया (Expressed Condolences) । उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।


  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘पद्म विभूषण’ स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी शोक जताया । उन्होंने पोस्ट किया, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र व उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।”

    इससे पहले, उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज सिंह ने प्रतीक के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मुलायम सिंह यादव के पुत्र व उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

    प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हुआ। उन्होंने लखनऊ के सिविल अस्पताल में आखिरी सांस ली। 38 वर्षीय प्रतीक को इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था। फिलहाल, प्रतीक यादव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि, उनकी मृत्यु का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। परिवार की ओर से भी कोई औपचारिक पुष्टि सामने नहीं की गई है।

    Share:

  • अमूल ने पूरे देश में बढ़ाए दूध के दाम, अचानक इतनी की बढ़ोतरी

    Wed May 13 , 2026
    नई दिल्ली: देश की दिग्गज डेयरी को-ऑपरेटिव संस्था अमूल (Amul) ने दूध की कीमतों में प्रति लीटर 2 रुपये का इजाफा करने का फैसला लिया है. एफएमसीजी (FMCG) तथा डेयरी सेक्टर से जुड़े इस कदम का सीधा असर देश के करोड़ों आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने वाला है. हर दिन खरीदे जाने वाले इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved