इंदौर न्यूज़ (Indore News)

नारियल और पेन के ढक्कन से इंदौर में बच्चों ने सीखे यातायात नियम

  • रेसीडेंसी स्थित यातायात पार्क में यातायात पुलिस की स्कूली बच्चों के लिए लगी पाठशाला

इंदौर। यातायात पुलिस उपायुक्त महेश चंद जैन के निर्देश से यातायात पुलिस इंदौर द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। यातायात पुलिस इसके लिए इनडोर और आउटडोर जागरूकता कैम्पेन भी चला रही है। शुक्रवार सुबह ईवा वर्ल्ड स्कूल के पहली से आठवीं तक के स्कूली बच्चों को रेसीडेंसी स्थित यातायात पार्क का भ्रमण करवाया गया।

यातायात पुलिस के आरक्षक सुमंत सिंह कछवाहा ने नन्हें बच्चों को पेन के ढक्कन, मोबाइल के कवर, नारियल और स्वेटर जैसे सामान का इस्तेमाल करके यातायात से जुड़े नियम और हेलमेट के महत्व को समझाया। इस दौरान यातायात पार्क में लगे संकेतकों के बोर्ड के संकेतक बच्चों को समझाए। हालांकि, यहां सबसे अच्छी बात यह रही कि इन नन्हों ने संकेतों की सटीक जानकारी आरक्षक को दी। बच्चों को स्कूल जाते-आते, स्कूल बस में सफर के समय रखी जाने वाली सावधानियां, सड़क संकेत, रोड मार्किंग आदि जानकारियां भी दी गयी। स्कूली शिक्षक भी इस दौरान मौजूद थे।


यातायात पुलिस मदद में भी आगे

हमेशा चालानी कार्रवाई में लगी रहने वाली इंदौर की यातायात पुलिस मदद में भी हमेशा आगे रहती है। आज दोपहर पलासिया चौराहे पर ऐसा ही एक नजारा नजर आया, जिसमें यहां ड्यूटी कर रहे एएसआई ने एक अंधे बुजुर्ग को रास्ता पार कराया। इससे पहले भी इंदौर यातायात पुलिस का कई मामलों में मानवीय चेहरा नजर आया है।

                       अंधे बुजुर्ग को रास्ता पार करवाने में मदद करते एएसआई

Share:

Next Post

मध्य प्रदेश में सबसे कम बेरोजगारी दर, भारत में बड़ी गिरावट, देखें ताजा आंकड़े

Fri Nov 4 , 2022
नई दिल्ली। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में श्रम भागीदारी में वृद्धि के कारण सितंबर में भारत की बेरोजगारी दर काफी गिरकर 6.43 प्रतिशत हो गई। अगस्त के दौरान, भारत की बेरोजगारी दर एक साल के उच्च स्तर 8.3 प्रतिशत पर पहुंच गई क्योंकि रोजगार क्रमिक […]