
जालंधर: पंजाब (Punjab) के जालंधर में घरेलू विवाद के बाद डबल मर्डर (Double Murder) की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. अवतार नगर की गली नंबर 7 में एक युवक पर अपनी पत्नी और पिता की हत्या करने का आरोप लगा है. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों को लगाया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.
मृतकों की पहचान अयोध्या प्रकाश और उनकी बहू सविता के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान हीरा लाल के रूप में बताई गई है. एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया. बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हीरा लाल फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
घरेलू कलह के बाद खूनी वारदात
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना से पहले परिवार में घरेलू विवाद हुआ था. इसी दौरान विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और हीरा लाल ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और पिता पर हमला कर दिया. हमले में दोनों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक नशे का आदी बताया जा रहा है. फिलहाल हत्या की सही वजह और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है.
बुजुर्ग मां भी घर में थी मौजूद
घटना के दौरान आरोपी की बुजुर्ग मां भी घर की पहली मंजिल पर मौजूद थी. बताया जा रहा है कि वह चलने-फिरने में परेशानी के कारण ज्यादा इधर-उधर नहीं जा सकती हैं. पुलिस अब उनसे भी घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हीरा लाल फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों को लगाया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.
मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
डबल मर्डर की सूचना मिलते ही एडीसीपी राकेश यादव और एसीपी आतिश भाटिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी ली. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, परिवार के सदस्यों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर हत्या की पूरी वजह स्पष्ट की जाएगी. फिलहाल एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से परिजनों में मातम है, जबकि इलाके में भी घटना को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved