विदेश

China: दक्षिण चीन सागर और ताइवान विवाद के बीच दो नौसैनिक अधिकारी पदोन्नति

बीजिंग (Beijing)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Chinese President Xi Jinping) ने चीन सागर विवाद (China Sea dispute) और ताइवान विवाद (Taiwan dispute) के बीच बड़ा फैसला लिया है। चीन ने दो नौसैनिक अधिकारियों को पदोन्नत (Two naval officers promoted) किया है। राष्ट्रपति ने अधिकारियों को पदोन्नति के प्रमाण-पत्र भी अधिकारियों को सौंपे हैं। पदोन्नत अधिकारियों में दक्षिणी थिएटर कमांड (दक्षिणी थिएटर कमांड ) के राजनीतिक कमिश्नर वांग वेनक्वान (Political Commissar Wang Wenquan) और पीएलए नेवी कमांडर हू झोंगमिंग (PLA Navy Commander Hu Zhongming) शामिल हैं। बता दें, हू एक पनडुब्बी विशेषज्ञ थे। उनके पास समुद्री क्षेत्र में व्यापक अनुभव है। वे नौसेना के पहले वैश्विक मिशन सहित कई अभ्यासों में शामिल हुए हैं।


चीन ने अपनी शक्ति में किया विस्तार
चीनी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हू की पनडुब्बी टुकड़ी को 2013 में एक दुर्लभ प्रथम श्रेणी से सम्मानित किया गया है। 2008 में हू ने पनडुब्बी का परीक्षण किया था। इस दौरान हू ने समझदारी दिखाते हुए एक गंभीर दुर्घटना को टाल दिया था। बता दें, चीन ने हाल के वर्षों में तीन विमानवाहक पोतों के साथ अपनी नौसैनिक शक्ति में काफी विस्तार किया है। पीएलए के पास तीन प्रमुख बेड़े हैं। वहीं, दक्षिण सागर बेड़े ने दक्षिण चीन सागर में अपनी उपस्थिति काफी बढ़ा दी है। चीन ताइवान को अपनी मुख्य भूमि का हिस्सा होने का दावा करता है। चीन ने द्वीप के चारों ओर सैन्य अभ्यास तेज कर दिया है।

Share:

Next Post

20 फीसदी बढ़ा शिक्षा कर्ज, अप्रैल-अक्तूबर में पढ़ने के लिए भारतीयों ने लिए 1.10 लाख करोड़ रुपये का लोन

Wed Dec 27 , 2023
नई दिल्ली। शिक्षा कर्ज चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्तूबर अवधि में सालाना आधार पर 20.6 फीसदी बढ़कर 1,10,715 करोड़ रुपये के पांच साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, एक साल पहले की समान अवधि में भारतीयों ने 96,853 करोड़ के शिक्षा कर्ज लिए थे। शिक्षा कर्ज में वृद्धि […]