बड़ी खबर राजनीति

पीएम मोदी के 56 इंची आइडिया पर चीनी अटैकः राहुल गांधी

राहुल गांधी ने नया वीडियो जारी कर किया मोदी पर हमला

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी वीडियो सीरीज का एक और क्लिप जारी किया है। राहुल ने इस वीडियो में चीन को लेकर अपने विचार साझा किए हैं, साथ ही उसकी विस्तारवादी नीति के बारे में भी जानकारी दी है। इसके अलावा राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा है कि चीन पीएम नरेंद्र मोदी के 56 इंच वाले आइडिया पर अटैक कर रहा है।
राहुल गांधी ने अपने नये वीडियो में कहा, ”यह साधारण सीमा विवाद नहीं है। मेरी चिंता है कि चीनी आज हमारे इलाके में बैठे हैं। चीन बगैर रणनीतिक सोच के कोई कदम नहीं उठाता। उसके दिमाग में संसार का नक्शा खींचा हुआ है और वो अपने हिसाब से उसे आकार दे रहा है। जो वो कर रहा है वो उसका पैमाना है, उसी के तहत ग्वादर है, उसी में बेल्ट रोड आता है। यह दरअसल इस संसार की पुनर्रचना है। इसलिए जब आप चीनियों के बारे में सोचें तो आपको यह समझना होगा कि वह किस स्तर पर सोच रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि चाहे गलवान हो, पैंगोंग झील हो या डेमचोक, चीन हर जगह अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। वो हमारे हाइवे से परेशान है, उसे चीन बर्बाद करना चाहता है। इसके अलावा अगर चीन कुछ बड़ा सोच रहा है तो वो पाकिस्तान के साथ कश्मीर में सोच रहा है। इसलिए ये जो विवाद है ये कोई साधारण सीमा विवाद नहीं है। यह सुनियोजित विवाद है, ताकि भारत के प्रधानमंत्री पर दबाव बनाया जा सके।

 

Share:

Next Post

राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 22,600 हुई, अब तक 721 लोगों की हो चुकी है मौत

Mon Jul 20 , 2020
भोपाल । मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में रिकार्ड 837 नये मामले सामने आए हैं, जबिक 15 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 22 हजार 600 हो गई है। वहीं, प्रदेश में कोरोना से […]