img-fluid

झारखंड विधानसभा चुनाव : चिराग पासवान बोले, सिर पर कफन बांधकर निकला हूं

September 25, 2024

रांची। केंद्रीय मंत्री और लोकजनशक्ति पार्टी (Ramvilas) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कहा है कि उन्होंने झारखंड को विकसित बनाने का संकल्प लिया है और इसके लिए सिर पर कफन बांधकर निकल पड़े हैं। चिराग सोमवार को पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर (Leslieganj) पहुंचे थे। पांकी के विधायक डॉ शशिभूषण मेहता और अन्य अतिथियों के साथ उन्होंने बाबा चौहरमल और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की प्रतिमा का अनावरण किया। इस क्रम में बाबा चौहरमल पार्क का भी उद्घाटन किया गया।

चिराग पासवान ने कहा कि झारखंड विधानसभा का चुनाव अगले पांच वर्ष के लिए झारखंड का भविष्य तय करेगा। प्रतिपक्ष कहता है कि एनडीए सरकार आएगी तो आरक्षण खत्म कर देगी, संविधान को खत्म कर देगा। लेकिन संविधान और आरक्षण पर कोई खतरा नहीं आ सकता है। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी निशाना साधा और कहा कि उनकी वजह से प्रदेश को शर्मसार होना पड़ा।



पासवान ने कहा, ‘जल्द झारखंड में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ये चुनाव निर्धारित करेंगे आने वाले पांच साल के भविष्य। हमने पिछले पांच साल भी देखे। एक ऐसी सरकार देखी जिसने हमसे अधिकार और हक छीन लिए। एक ऐसी सरकार जिसके शासन काल में अत्याचार उत्पीड़न बढ़ा। एक ऐसी सरकार जिसके मुख्यमंत्री की वजह से हमें शर्मसार होना पड़ा। एक प्रदेश का मुख्यमंत्री जो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाता हो, आज हमें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदा होना पड़ा। मौका है ऐसी सरकार को बदलने का।’

चिराग ने कहा कि उनके पिता ने विकसित झारखंड का सपना देखा था, जिसे पूरा करने का वह वादा करते हैं। उन्होंने कहा, ‘चिराग पासवान सिर पर कफन बांधकर निकला है जब तक झारखंड को विकसित राज्य नहीं बना दूंगा तब तक चैन की सांस नहीं बैठूंगा। इसके लिए आप मेरा साथ दीजिए। आप मेरा साथ दीजिए बदले में मैं विकसित झारखंड दूंगा। जाति-पाति से ऊपर उठकर मेरे इस संकल्प को घर-घर पहुंचाइए।’ चिराग ने कहा कि उनके पिता ने जाति-पाति से ऊपर उठकर समाज की भलाई के लिए काम किया। दूरसंचार मंत्री रहते हुए उन्होंने जो काम किया उसकी वजह से ही आज युवाओं के हाथ में मोबाइल है।

Share:

  • MP के डिंडोरी में आकाशीय बिजली गिरने से 2 बच्चों व 35 मवेशियों की मौत

    Wed Sep 25 , 2024
    डिंडोरी। मध्यप्रदेश के डिंडोरी (Dindori) जिले में एक बार फिर आकाशीय बिजली (Lightning) का कहर देखने को मिला है, इस दौरान अलग-अलग इलाकों में आसमानी आफत ने कहर बरपाया है। जिससे कि दो बच्चों की मौत हो गई है, वहीं कई मवेशी भी मारे गए हैं। पहली घटना डिंडौरी जिले के समनापुर थाना क्षेत्र स्थित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved