देश

आधी रात को अकेली महिला के दरवाजे पर नींबू मांगने पहुंचा CISF जवान, हरकत पर हाईकोर्ट ने फटकारा

नई दिल्‍ली (New Delhi)। आधी रात अकेली महिला के दरवाजे पर नींबू (Lemon)के खटखटाना एक CISF जवान (CISF jawan)के लिए भारी पड़ गया। बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay high court)ने इस हरकत के लिए जवान को कड़ी फटकार लगाई(reprimanded) है। साथ ही कहा है कि अकेली महिला के घर पर ऐसे घटिया कारण के चलते जाना बहुत बेतुका है। दरअसल, जवान ने उसके अधिकारियों की तरफ से लगाए गए जुर्माने को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

क्या था मामला


CISF के कॉन्स्टेबल अरविंद कुमार पर आरोप थे कि वह 19 अप्रैल, 2021 की रात में अपने पड़ोसी के घर पहुंचा था। उस समय महिला घर पर अकेली थी और उसे देखकर डर गई थी। खबरें हैं कि तब महिला ने उसे चेतावनी दी, जिसके बाद वह वापस चला गया। महिला ने कार्रवाई की और बड़े अधिकारी के सामने शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी की ओर से विभाग स्तर पर जांच शुरू हुई।

जांच के दौरान कई तथ्य सामने आए, जिनके चलते उत्पीड़न के बराबर थे। साथ ही अनुशासन तोड़ने और गलत व्यवहार के भी संकेत मिल रहे थे, जो बल की छवि को खराब कर रहे थे। जांच में पता चला कि कॉन्स्टेबल ने कथित घटना के समय शराब भी पी रखी थी। सजा के तौर पर कुमार की सैलरी को 3 साल के लिए घटा दिया गया और इस दौरान इंक्रीमेंट पर भी रोक लगा दी गई।

Share:

Next Post

Sri Lanka: अवैध रूप से ऑनलाइन मार्केटिंग केन्द्र चलाने का आरोप में 21 भारतीय गिरफ्तार

Thu Mar 14 , 2024
कोलंबो (Colombo)। श्रीलंका (Sri Lanka) के अधिकारियों ने 21 भारतीयों (21 Indians) को द्वीप राष्ट्र में अवैध रूप से एक ऑनलाइन मार्केटिंग केंद्र (Online Marketing Center) संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्होंने इसे पर्यटक वीजा में दी गई ढील का उल्लंघन बताया है। श्रीलंका में पर्यटक वीजा (tourist visa) पर रहने वाले […]