
रायपुर। देश में जहां लॉकडाउन चरणों में खुल रहा है वही एक ऐसा शहर है जहां लोखड़ौन पूर्ण रूप से हटा दिया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की राजधानी रायपुर को अनलॉक कर दिया है परन्तु प्रतिबंध अभी भी लगे रहेंगे। एक बैठक जो जिला प्रशासन के साथ प्रभारी मंत्री रवींद्र चौबे की अध्यक्षता में हुई, उसमे यह निर्णय लिया गया कि एक सप्ताह के लॉकडाउन को अब आगे नहीं बढ़ाया जाए। साथ ही प्रशासन ने अनलॉक की एक नई गाइडलाइन भी जारी की है। रायपुर पे अब से सभी दुकानें रात आठ बजे तक खुली रह सकेंगी वही रेस्टोरेंट रात 10 बजे तक होम डिलीवरी कर सकेंगे। अनलॉक के दौरान मास्क, शारीरिक दूरी, सैनिटाइजर जैसे सभी आवश्यक नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।
21 सितंबर को लगा था लॉकडाउन
बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए 21 सितंबर की रात को रायपुर में लॉकडाउन लगाया गया था। अब यहां अवधि पूरी होने और व्यापारी संगठनों की मांग को देखते हुए अनलॉक करने का फैसला लिया गया है। रायपुर शहर से अब तक 31777 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं और 10 367 एक्टिव केस हैं वही 387 लोगों की मौत हो चुकी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved