img-fluid

निकाय चुनाव में कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन, जनता का भाजपा से हो गया मोह भंग : भूपेन्द्र हुड्डा

January 04, 2021

रोहतक। पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। पहले बरोदा उपचुनाव और अब निकाय चुनाव ने यह साबित कर दिया है, भाजपा से हर वर्ग परेशान है।

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन रहा है। कांग्रेस शासनकाल के दौरान भी काफी आंदोलन हुए थे, लेकिन सरकार ने हमेशा जायज मांगों की पैरवी की। उन्होंने कहा कि ठंड व बरसात में किसानो की मौत हो रही है और सरकार को हठधर्मिता छोड देनी चाहिए। पूर्व सीएम ने कहा कि किसानों की मांगे जायज है और एमएसपी पर भी कानून बने, ताकि एमएसपी से कम खरीद करने वालो के खिलाफ कानूनी कारवाई की जा सके। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • कोरोना का टीका: खुश खबर

    Mon Jan 4 , 2021
    – डॉ. वेदप्रताप वैदिक कोरोना महामारी को ध्वस्त करने का ब्रह्मास्त्र अब भारत के हाथ में भी आ गया है। कोरोना के दो टीके, जो भारत में ही बने हैं, अब शीघ्र ही जरूुरतमंदों को लगने शुरू हो जाएंगे। 30 करोड़ लोगों के लिए जो इंतजाम अभी हुआ है, उसमें उन तीन करोड़ लोगों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved