टेक्‍नोलॉजी

इस बाइक की डिमांड के सामने Deluxe, Shine, Pulsar समेत Classic 350 भी फेल


नई दिल्ली। लोग कौन सी बाइक या स्कूटर सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं? इस बात का पता मई में टू-व्हीलर की बिक्री को देखकर लगाया जा सकता है। सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-10 टू-व्हीलर्स को देखा जाए तो इसमें 1 मोपेड, 3 स्कूटर और 6 बाइक शामिल हैं। मई में टॉप-10 टू-व्हीलर मॉडल की 9,16,784 यूनिट बिकीं। मई 2021 में 2,53,396 यूनिट बिकी थीं। यानी पिछले महीने सालाना आधार पर 261% की ग्रोथ रही।

मई 2022 में 2,62,249 यूनिट तो सिर्फ हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) की बिकीं। स्प्लेंडर को सालाना आधार पर 161% की धमाकेदार ग्रोथ मिली है। स्प्लेंडर की डिमांड के सामने दूसरी कंपनियों के मॉडल काफी पीछे रहे। वहीं, स्कूटर में होंडा एक्टिवा की डिमांड सबसे ज्यादा रही। ये टॉप-10 की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही। टॉप-10 टू-व्हीलर में किसकी डिमांड सबसे ज्यादा रही, आपका बताते हैं।

1. Hero Splendor : टॉप-10 टू-व्हीलर की लिस्ट में पहले नंबर पर हीरो स्प्लेंडर है। पिछले महीने कंपनी ने इसकी 2,62,249 यूनिट बेचीं। सालाना आधार पर इसे 161.11% की ग्रोथ मिली। मई 2021 में हीरो स्प्लेंडर की 1,00,435 यूनिट बिकी थीं। यानी पिछले महीने सालाना आधार पर इसकी 161,814 यूनिट ज्यादा बिकीं।

2. Honda Activa : टॉप-10 टू-व्हीलर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा एक्टिवा है। पिछले महीने कंपनी ने इसकी 1,49,407 यूनिट बेचीं। सालाना आधार पर इसे 778.55% की ग्रोथ मिली। मई 2021 में होंडा एक्टिवा की 17,006 यूनिट बिकी थीं। यानी पिछले महीने सालाना आधार पर इसकी 132,401 यूनिट ज्यादा बिकीं।


3. Hero HF Deluxe : टॉप-10 टू-व्हीलर की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हीरो एचएफ डीलक्स है। पिछले महीने कंपनी ने इसकी 1,27,330 यूनिट बेचीं। सालाना आधार पर इसे 202.32% की ग्रोथ मिली। मई 2021 में होंडा HF डीलक्स की 42,118 यूनिट बिकी थीं। यानी पिछले महीने सालाना आधार पर इसकी 85,212 यूनिट ज्यादा बिकीं।

4. Honda CB Shine : टॉप-10 टू-व्हीलर की लिस्ट में चौथे नंबर पर होंडा सीबी शाइन है। पिछले महीने कंपनी ने इसकी 1,19,765 यूनिट बेचीं। सालाना आधार पर इसे 716.62% की ग्रोथ मिली। मई 2021 में होंडा सीबी शाइन की 14,666 यूनिट बिकी थीं। यानी पिछले महीने सालाना आधार पर इसकी 105,099 यूनिट ज्यादा बिकीं।

5. Bajaj Pulsar : टॉप-10 टू-व्हीलर की लिस्ट में पांचवें नंबर पर बजाज पल्सर है। पिछले महीने कंपनी ने इसकी 69,241 यूनिट बेचीं। सालाना आधार पर इसे 74.74% की ग्रोथ मिली। मई 2021 में बजाज पल्सर की 39,625 यूनिट बिकी थीं। यानी पिछले महीने सालाना आधार पर इसकी 29,616 यूनिट ज्यादा बिकीं।

6. TVS Jupiter : टॉप-10 टू-व्हीलर की लिस्ट में छठे नंबर पर टीवीएस जुपिटर है। पिछले महीने कंपनी ने इसकी 59,613 यूनिट बेचीं। सालाना आधार पर इसे 868.84% की ग्रोथ मिली। मई 2021 में TVS जुपिटर की 6,153 यूनिट बिकी थीं। यानी पिछले महीने सालाना आधार पर इसकी 53,460 यूनिट ज्यादा बिकीं।

7. Suzuki Access : टॉप-10 टू-व्हीलर की लिस्ट में सातवें नंबर पर सुजुकी एक्सेस है। पिछले महीने कंपनी ने इसकी 35,709 यूनिट बेचीं। सालाना आधार पर इसे 267.91% की ग्रोथ मिली। मई 2021 में सुजुकी एक्सेस की 9,706 यूनिट बिकी थीं। यानी पिछले महीने सालाना आधार पर इसकी 26,003 यूनिट ज्यादा बिकीं।


8. TVS XL 100 : टॉप-10 टू-व्हीलर की लिस्ट में आठवें नंबर पर टीवीएस एक्सएल 100 है। पिछले महीने कंपनी ने इसकी 35,148 यूनिट बेचीं। सालाना आधार पर इसे 392.61% की ग्रोथ मिली। मई 2021 में TVS XL 100 की 7,135 यूनिट बिकी थीं। यानी पिछले महीने सालाना आधार पर इसकी 28,013 यूनिट ज्यादा बिकीं।

9. Royal Enfield Classic 350 : टॉप-10 टू-व्हीलर की लिस्ट में नौवे नंबर पर रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 है। पिछले महीने कंपनी ने इसकी 29,959 यूनिट बेचीं। सालाना आधार पर इसे 224.27% की ग्रोथ मिली। मई 2021 में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की 9,239 यूनिट बिकी थीं। यानी पिछले महीने सालाना आधार पर इसकी 20,720 यूनिट ज्यादा बिकीं।

10. Hero Glamour : टॉप-10 टू-व्हीलर की लिस्ट में आखिरी नंबर पर हीरो ग्लैमर है। पिछले महीने कंपनी ने इसकी 28,363 यूनिट बेचीं। सालाना आधार पर इसे 287.84% की ग्रोथ मिली। मई 2021 में हीरो ग्लैमर की 7,313 यूनिट बिकी थीं। यानी पिछले महीने सालाना आधार पर इसकी 21,050 यूनिट ज्यादा बिकीं।

Share:

Next Post

शनिदेव हो गए मार्गी, धन के मामले में इन राशि वालों के लिए यह रहेगा भाग्यफल

Thu Jun 16 , 2022
नई दिल्ली। ज्योतिषिय दृष्टि से शनि बहुत महत्वपूर्ण ग्रह हैं। 5 जून से ये वक्री हो गए हैं। इस अवस्था में शनिदेव 23 अक्टूबर तक रहेंगे। इसी बीच 12 जुलाई को शनि मकर राशि में प्रवेश करेंगे और फिर 17 जनवरी को वापस मकर राशि में आ जाएंगे। इसलिए 12 जुलाई से मकर, धनु और […]