img-fluid

स्वच्छता अभियान शासकीय काम नहीं, लोगों को भी जोड़े: निगमायुक्त

May 19, 2026

जबलपुर। नगर निगम द्वारा कराए जा रहे कार्यों को गति देने के लिए निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने पांच प्रमुख विभागों की बारी-बारी से समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगमायुक्त ने वित्तीय वर्ष की शुरुआत से ही राजस्व वसूली पर विशेष फोकस करने के लिए सभी राजस्व निरीक्षकों को कड़े निर्देश दिये।



  • बैठक के दौरान निगमायुक्त ने समय पर टैक्स संग्रहण और वित्तीय स्थिति मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने शहर को साफ-सुथरा और डंपिंग-मुक्त बनाने की कार्ययोजना ,व्यवस्थापन और राजस्व वृद्धि के उपाय, शहरी आजीविका मिशन के तहत हितग्राहियों को लाभ पहुंचाना, निगम के अधीन आने वाले शिक्षण संस्थानों में और अधिक सुधार करने के निर्देश दिये। बैठक में स्वच्छता को लेकर निगमायुक्त का संवेदनशील नजरिया देखने को मिला। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्वच्छता अभियान शासकीय काम नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर लोगों को आपस में जोडऩे का कार्य है। जब तक हर नागरिक इस अभियान से दिल से नहीं जुड़ेगा, तब तक हम पूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकते। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देश दिए कि वे वार्डों में जाकर जनता से सीधा संवाद करें और स्वच्छता को एक जन-आंदोलन का रूप दें। नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने निगमायुक्त ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित शिकायतों का समय सीमा के भीतर और संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाए।

    Share:

  • केजरीवाल, सिसोदिया समेत कई AAP नेताओं को हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

    Tue May 19 , 2026
    नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने न्यायाधीश स्वर्ण कांत शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अपमानजनक पोस्ट करने के मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं को अवमानना ​​का नोटिस जारी किया है। हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved