भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भोपाल समेत कई स्थानों पर बादल छाए

  • कुछ संभाग में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हो सकती है वर्षा

भोपाल। प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। हवा का रुख भी दक्षिणी बना हुआ है। हवा के साथ आ रही नमी के कारण भोपाल समेत प्रदेश में के शहरों में बादल छा रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आज इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं वर्षा होने का पूर्वानुमान है। रात और दिन के तापमान में विशेष गिरावट होने की संभावना नहीं है। मौसम का मिजाज 18 मार्च तक इसी तरह बना रहने की संभावना है। उधर, मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सिवनी में तीन मिलीमीटर वर्षा हुई। छिंदवाड़ा में बूंदाबांदी हुई। भोपाल में भी शाम के समय बादल छाए एवं तेज हवाएं चलीं।



मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे राजस्थान पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है। उसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इनके अतिरिक्त झारखंड से छत्तीसगढ़ होते हुए तेलंगाना तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। हवा का रुख भी अभी दक्षिणी बना हुआ है। हवा के साथ नमी आने के कारण बादल छाने लगे हैं।

यहां बारिश की संभावना
बुधवार को इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, नर्मदापुरम संभाग में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। उधर 16 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर भारत को प्रभावित करने लगेगा। जिसके चलते 18 मार्च तक मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह का ही बना रहने की संभावना है।

Share:

Next Post

स्व. पुष्पेन्द्र पाल सिंह के नाम से पत्रकारिता क्षेत्र में दिया जाएगा पुरस्कार!

Wed Mar 15 , 2023
श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री ने की घोषणा भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्व. पुष्पेन्द्र पाल सिंह निष्काम कर्मयोगी और अहंकारशून्य व्यक्ति थे। मुख्यमंत्री ने उनके नाम से पत्रकारिता क्षेत्र में पुरस्कार देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी एवं संचार विश्वविद्यालय में एक कक्ष स्व. पुष्पेन्द्र पाल सिंह […]