img-fluid

वीडियो कंट्रोवर्सी पर CM भगवंत मान ने दी सफाई, बोले- जो मुकाबला नहीं कर सकते वे…

June 25, 2026

डेस्क। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिख गुरुओं की तस्वीरों के कथित अपमान वाले वीडियो पर आज (गुरुवार को) प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि विरोधी मुझसे राजनीतिक तौर पर मुकाबला नहीं कर सकते, इसलिए वे मुझे धार्मिक रूप से बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। मैं श्री अकाल तख्त को चुनौती नहीं दे सकता हूं। लेकिन वीडियो में दिख रहा शख्स मैं नहीं हूं। तीनों सियासी पार्टियां मुझे बदनाम करने के लिए एकजुट हो गई हैं।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि मेरे खिलाफ तीनों पार्टियों इकट्ठी हो गई हैं। आज मैं उस वीडियो का बहुत बड़ा सच आपके सामने लाने जा रहा हूं। वीडियो में मेरी एक्टिंग की गई है, उस व्यक्ति ने मेरा मास्क पहना हुआ है। वीडियो में मास्क पहनकर एक्टिंग की जा रही है।


  • मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ये वीडियो अब हम अकाल तख्त को भेजेंगे और कहेंगे कि इसको चेक करवा लीजिए। जगमन समरा ने देखो मेरा मास्क अपने हाथ में पकड़ा हुआ है। ये कनाडा का वीडियो है। होटल के कमरे में गुरुसाहब की फोटो कौन लगाता है। इसका स्पांसर कौन है और इसको पैसे देकर ये वीडियो किसने बनाई है, ये भी सच्चाई सामने आ जाएगी। ये जो मास्क है, उसने इसे किसी और व्यक्ति को पहनाया और ये शूट करवाया है।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुताबिक, पिछले काफी दिनों से मेरा फर्जी वीडियो वायरल करके राजनीतिक फायदे लेने की कोशिश हो रही है। धार्मिक तौर पर मुझे बदनाम करवा रहे हैं, जबकि जितने काम पंजाब में मैंने या इस सरकार ने किए हैं, पहले किसी ने नहीं किए। चाहे वो बेअदबी कानून हो, पालकी साहिब का टैक्स लगता था, उसको माफ करना हो लेकिन अब सारी पार्टियां मेरे पीछे लग गई हैं।

    सीएम भगवंत मान ने कहा, ‘मैं SGPC से पूछना चाहता हूं कि वो बोर्ड लगाने की बात कर रहे हैं कि भगवंत मान को मुंह ना लगाओ। लेकिन सुखबीर बादल के बोर्ड क्यों नहीं लगे, उनके ऊपर भी तो आरोप थे। मुझे अकाल तख्त साहिब बुलाया था, उन्होंने वीडियो भी रिलीज करवाई है। अब वो वीडियो भी रिलीज करवाने लग गए लेकिन पूरी वीडियो रिलीज नहीं की।’

    Share:

  • EPFO यूजर्स अलर्ट! 3 दिनों तक बंद रहेगा क्लेम सबमिशन और प्रोसेसिंग

    Thu Jun 25 , 2026
    नई दिल्ली। अगर आप अपने पीएफ का पैसा निकालने या क्लेम दाखिल करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने ऑनलाइन सिस्टम में बड़े तकनीकी अपग्रेड और डेटाबेस कंसोलिडेशन का काम शुरू करने का फैसला किया है। इसके चलते EPFO की कई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved