बड़ी खबर

चमकौर साहिब पहुंचे CM चरणजीत सिंह चन्नी, भूमिहीन किसानों को सौंपे ऋण राहत प्रमाण पत्र

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र में कृषि मजदूरों और भूमिहीन किसानों को ऋण राहत प्रमाण पत्र सौंपे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के गांवों में मिशन लाल लकीर के तहत डिजिटल मैपिंग की शुरुआत की।

बता दें कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। पंजाब में रविवार से धान की खरीद भी शुरू हुई है। सीएम चन्नी ने मोरिंडा की अनाज मंडी से धान खरीद की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि धान की सुचारू खरीद और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।


सीएम चन्नी ने जताया पीएम का आभार 
धान की खरीद जल्द से जल्द शुरू करने पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। शुक्रवार को चन्नी ने पीएम से मुलाकात कर धान की खरीद का मुद्दा उठाया था। चन्नी की मांग पर पीएम ने भरोसा ने जताया था कि वे जल्द ही इस मुद्दे का समाधान देंगे।

चन्नी ने कहा कि यह फैसला किसानों की संतुष्टि के लिए धान की निर्विघ्न और सुचारु खरीद यकीनी बनाने में सहायक सिद्ध होगा। बता दें कि 31 अक्तूबर को केंद्र सरकार ने पत्र जारी कर पंजाब और हरियाणा में 11 अक्तूबर से धान खरीद का आदेश दिया था। हालांकि बाद में सरकार ने रविवार से खरीद की अनुमति दे दी।

Share:

Next Post

लखीमपुर खीरी में डिप्टी सीएम के हेलीपैड स्थल पर किसानों ने किया कब्जा, विरोध में होर्डिंग उखाड़कर फेंका

Sun Oct 3 , 2021
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी के तिकुनियां में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव बनवीर पहुंचने की ख़बर पर रविवार को हजारों किसानों ने तिकुनियां कूच कर दिया और महाराजा अग्रसेन खेल मैदान में बने उस हेलिपैड स्थल पर कब्जा जमा लिया, जहां डिप्टी सीएम का हेलिकॉप्टर उतरना था। […]