
मुख्यमंत्री निवास में स्वागत
इसके पूर्व श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के मुख्यमंत्री निवास पहुँचने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और परिवार के सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री निवास में जनजातीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करने वाले रूपांकन, चित्रांकन आदि प्रदर्शित किए गए।
जनजातीय बंधुओं और कलाकारों ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री निवास से राजकीय विमानतल रवाना होने पर प्रदेश के विभिन्न जनजातीय अंचलों के लोक नृत्य कलाकारों ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का पारंपरिक वाद्य यंत्रों से स्वागत और अभिवादन किया। श्रीमती मुर्मू ने अपने स्वागत और अभिनंदन से अभिभूत होकर जनजातीय बंधुओं के अभिवादन का उत्तर दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय ग्रामीण विकास, इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय खाद्य प्र-संस्करण उद्योग, जल शक्ति राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, सांसद श्री वी.डी. शर्मा और अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved