बड़ी खबर राजनीति

CM केजरीवाल बोले- बहुत हुई गंदी राजनीति, अब बदलावा चाहता है गोवा

नई दिल्ली। गोवा में अगले साल यानी 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजनीतिक दलों ने मिशन 2022 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आम आदमी पार्टी (आप)  गोवा के आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को गोवा के दौरे पर जा रहे हैं।

केजरीवाल ने गोवा की यात्रा से एक दिन पहले सोमवार को कहा कि तटीय राज्य में गंदी राजनीति बहुत हो चुकी है और अब वह बदलाव चाहता है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख मंगलवार को गोवा के दौरे पर जाएंगे, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी ने यह चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “ गोवा बदलाव चाहता है। विधायकों की खरीद-फरोख्त करने वाली पार्टियां काफी हैं। काफी गंदी राजनीति हो चुकी है। गोवा विकास चाहता है। कोष की कोई कमी नहीं है, सिर्फ ईमानदार नीयत की कमी है। गोवा ईमानदार राजनीति चाहता है। कल आपसे गोवा में मिलते हैं।”

Share:

Next Post

मुहाड़ी फाल हादसा- 2 हजार फीट की खाई से गोताखोरों ने निकाले दोनों युवकों के शव

Mon Jul 12 , 2021
 खोजबीन के एक घंटे बाद ही एक शव तो कुछ देर बाद दूसरे का शव भी दूर खाई में मिला इंदौर। पिकनिक के दौरान मुहाड़ी फॉल में डूबे दोनों युवकों के शव गोताखोरों को मिल गए। शव खाई में फंसे हुए थे। खुडै़ल थाना प्रभारी महेंद्रसिंह भदौरिया ने बताया कि कल हुई घटना के बाद […]