
भोपाल। भोपाल में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने अलग अंदाज में नजर आए। वे अचानक वीआईपी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पहुंचे, जहां उन्होंने आम लोगों के बीच बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना और लोगों से संवाद किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर वहां मौजूद लोग उत्साहित दिखे। इस दौरान उन्होंने युवाओं और नागरिकों से चर्चा करते हुए कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।
मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस नेतृत्व ने महिलाओं के अधिकारों को लेकर सकारात्मक भूमिका नहीं निभाई। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और Priyanka Gandhi Vadra का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की कई पीढ़ियों ने महिलाओं के अधिकारों को लेकर नकारात्मक रवैया अपनाया। सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की वजह से महिलाओं को उनका अधिकार मिलने में देरी हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक फैसला लिया, लेकिन विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को विधानसभा में भी मजबूती से उठाया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved