img-fluid

CM मोहन यादव बोले- देश के महापुरुषों को भुलाने का काम योजनाबद्ध तरीके से किया

November 26, 2025

इंदौर। सरदार वल्लभ भाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) की डेढ़ सौ वीं जयंती पर निकली एकता यात्रा (Unity Tour) इंदौर (Indore) से रवाना हुई। यात्रा में मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) सहित प्रदेश सरकार के मंत्री व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। यात्रा इंदौर से धार-झाबुआ होते हुए गुजरात जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आजादी के लिए जिन-जिन महापुरुषों ने योगदान दिया, उन्हें योजनाबद्ध तरीके से भुलाने का काम नेहरू-गांधी परिवार ने किया।

सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस सहित कई महापुरुषों को भुलाया गया। सरदार पटेल प्रधानमंत्री के रुप में पूरे देश को स्वीकार होते, लेकिन उन्होंने विनम्रता के साथ महात्मा गांधी के आदेश को माना। वर्तमान के समय में उनके कामों का आंकलन करे तो देश के कई नेता बौने हो जाएंगे, लेकिन दूसरों ने अपनी लकीर बड़ी करने के बजाए उनकी लकीर छोटी की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर में नेहरू ने धारा-370 लगाई, लेकिन उसमें कई गलतियां रखी। उस कलंक के कारण देश के सैनिक, कई कश्मीरी पंडित मारे गए। भारत के नक्शे के साथ कश्मीर यदि हमें पूरा मिलता तो हम अफगानिस्तान के रास्ते ईरान औ ईराक के साथ यूरोप को जोड़ने का रास्ता निर्बाध रुप से रख सकते थे, लेकिन बीच में विभाजन की रेखा बनने की गलती नेहरू जी की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Agniban (@dainik_agniban)

उन्होंने कहा कि देश में प्रशासनिक सेवा का तंत्र बना है, जो लोकतंत्र को मजबूत करता है, वह सरदार वल्लभ भाई पटेल की देन है। एक हजार साल में गुलामी के कारण जिन कारणों से भारत कमजोर हुआ, उसे जानते हुऐ देश की एकता और अखंडता को सरदार पटेल ने मजबूत किया। नेहरू जी, इंदिरा जी, राजीव गांधी को भले ही भारत रत्न मिला, लेकिन सरदार पटेल को उनकी प्रतिमा जैसे विराट व्यक्तित्व को वर्षों तक याद किया जाएगा।

Share:

  • सगी बहन को उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन; दस साल पुरानी बात पर कर दी हत्या

    Wed Nov 26 , 2025
    ग्वालियर। बालाघाट जिले (Balaghat District) के मठारी गांव (Mathari Village) में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक भाई (Brother) ने अपनी बहन (Sister) की कुल्हाड़ी (Axe) से गर्दन काटकर हत्या कर दी। वारदात सोमवार देर रात की है। पुलिस को मंगलवार को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। सूचना मिलने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved