देश

CM शिंदे ने किया दिव्यांग विभाग के गठन का एलान, ऐसा करने वाला पहला राज्य बना महाराष्ट्र

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने दिव्यांग लोगों के लिए नया विभाग बनाने की घोषणा की है। अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस के अवसर पर शनिवार को मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य में दिव्यांगों के कल्याण के लिए अलग से दिव्यांग विभाग का गठन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए 1,143 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की जाएगी।

सीएम शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र दिव्यांग विभाग का गठन करने वाला देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने नए विभाग के लिए 2,063 पद सृजित किए हैं जो सभी हितधारकों के विचारों को ध्यान में रखते हुए विकलांगों के कल्याण के लिए नीतियां तैयार करेंगे।


बीते 29 नवंबर को राज्य कैबिनेट की बैठक में दिव्यांग विभाग के गठन को मंजूरी दी गई थी. सरकार का कहना है कि सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग के तहत दिव्यांग लोगों के लिए नए दिव्यांग कल्याण विभाग का गठन किया जाएगा। वर्तमान में दिव्यांगों के लिए कल्याणकारी गतिविधियों का जिम्मा सामाजिक न्याय विभाग के पास है, जो इनके लिए शिक्षा, प्रशिक्षण और पुनर्वास की देखरेख करता है।

Share:

Next Post

जेल से बाहर आते ही मिशन 2024 में लगेंगे सिद्धू!

Sun Dec 4 , 2022
चंडीगढ़। रोडरेज मामले (road rage cases) में पटियाला जेल (Patiala Jail) में बंद कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) बाहर आते ही मिशन 2024 की शुरूआत करेंगे। इसकी जानकारी सिद्धू के मीडिया एडवाइजर सुरिंदर ढल्ला ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा ट्वीट कर लिखा नवजोत सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के […]