देश राजनीति

जेल से बाहर आते ही मिशन 2024 में लगेंगे सिद्धू!

चंडीगढ़। रोडरेज मामले (road rage cases) में पटियाला जेल (Patiala Jail) में बंद कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) बाहर आते ही मिशन 2024 की शुरूआत करेंगे। इसकी जानकारी सिद्धू के मीडिया एडवाइजर सुरिंदर ढल्ला ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा ट्वीट कर लिखा नवजोत सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के जेल से लौटते ही मिशन 2024 शुरू हो जाएगा और पंजाब के अधिकारों की रक्षा करना जारी रखेंगे।

 

मीडिया खबरों की माने तो पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को भले ही तीनों छूट प्राप्त हो जाएं, उन्हें कम से कम दो महीना और जेल में बिताना होगा, हालांकि, उनकी संभावित रिहाई और पार्टी में उन्हें अहम भूमिका दिए जाने की अटकलें कांग्रेस के कई नेताओं को असहज कर रही हैं। पंजाब आज भी मंदी के उसी दौर में खड़ा है जिससे नवजोत सिद्धू जी ने इससे बाहर निकलने का मॉडल दिया था। पंजाब के इंजन को नए सिरे से नहीं बल्कि बदलने की जरूरत है। आप आगे क्या देखना चाहते हैं?


]
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू को भले ही तीनों छूट प्राप्त हो जाएं, उन्हें कम से कम दो महीना और जेल में बिताना होगा, हालांकि, उनकी संभावित रिहाई और पार्टी में उन्हें अहम भूमिका दिए जाने की अटकलें कांग्रेस के कई नेताओं को असहज कर रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाल ही में एक सहयोगी के माध्यम से सिद्धू को जेल में संदेशा भिजवाया था। कांग्रेस में इस बात की चर्चा है कि रिहाई के बाद सिद्धू को पार्टी के भीतर अहम भूमिका दी जा सकती है।

इस खबर के बीच आग में घी देने का काम सिद्धू के मीडिया सलाहकार सुरिंदर दल्ला ने किया। उन्होंने दो दिन पहले ट्वीट किया था, “सिद्धू के जेल से लौटने के बाद मिशन 2024 की शुरुात होगी। पंजाब के अधिकारों के लिए लड़ाई शुरू होगी। पंजाब आज भी उसी मोड़ पर खड़ा है जहां से सिद्धू अपने पंजाब मॉडल के सहारे इसे निकालना चाहते थे। पंजाब के इंजन को बदलने की जरूरत है।”

तो दूसरी ओर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि कांग्रेस 2022 के चुनाव से पहले ही पंजाब में बर्बाद होगी। उन्होंने पूछा, ”सिद्धू को जिम्मेदारी देकर क्या हम पार्टी को और बर्बाद करना चाहते हैं?”
सिद्धू के एक सहयोगी ने बताया कि पूर्व क्रिकेटर की 2024 के लोकसभा चुनाव लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन वह निश्चित रूप से पार्टी के लिए काम करेंगे और अपनी रिहाई के बाद इसे मजबूत करेंगे।

सूत्रों की माने तो सिद्धू के आगले वर्ष जनवरी तक जेल से बाहर आने की उम्मीद है। हाल ही में खबरें ये भी आई थी कि सिद्धू को प्रियंका गांधी ने एक चिट्ठी भी भेजी है। माना जा रहा है कि सिद्धू के बाहर आते ही हाईकमान उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है।

Share:

Next Post

अंधविश्वास : दो साल पहले मृत बेटे की आत्मा को एमवाय में लेने आए परिजन

Sun Dec 4 , 2022
तंत्र क्रिया और पूजा पाठ कर पत्थर को ले गए साथ बेटा सपनों में आकर कहता है उसकी आत्मा मच्र्चूरी में भटक रही, इसलिए उसे लेने आए इंदौर, वीरेंद्रसिंह सिसौदिया एमवाय अस्पताल (my hospital) का मुर्दाघर (mortuary)…जहां हर दिन किसी न किसी हादसे या बीमारी (disease) से जान गंवाने वाले लोगों के शव (dead body) […]