मध्‍यप्रदेश

शतचंडी महायज्ञ में शामिल हुए CM शिवराज, पत्नी के साथ पूर्णाहूति में दी आहूति

भोपाल। शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) रविवार को सप्तदिवसीय शतचंडी महायज्ञ (Seven-day Shatchandi Mahayagya) में शामिल हुए। उनकी पत्नी साधना सिंह (wife sadhna singh) भी उनके साथ मौजूद रहीं। दोनों ने महायज्ञ की पूर्णाहूति (completion of Mahayagya) में आहूति दी। राजधानी भोपाल के नेहरू नगर में स्थित करुणाधाम आश्रम (Karunadham Ashram) में पिछले सात दिनों से शतचंडी महायज्ञ किया जा रहा था। इसका समापन हवन पूजन व भंडारे के साथ हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ यहां मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन कर आरती की।


इसके साथ ही उन्होंने करुणाधाम आश्रम के प्रमुख गुरुदेव सुदेश शांडिल्य महाराज से आशीर्वाद लिया। बता दें, 4 से 10 दिसंबर तक इस महायज्ञ का आयोजित किया गया था। शतचंडी महायज्ञ का आयोजन करुणाधाम आश्रम के प्रमुख सुदेश शांडिल्य महाराज द्वारा किया गया था। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाता था। इसके साथ ही नौ दंपतियों द्वारा आहुतियां दी जाती थीं। उज्जैन के प्रकांड पंडितों ने यह पूरा महायज्ञ सम्पन्न करवाया है।

Share:

Next Post

इंदौर पुलिस ने किया दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश, आरोपी पति-पत्नी को मात्र 6 घंटे में किया गिरफ्तार

Sun Dec 10 , 2023
इंदौर। इंदौर पुलिस ने नृसंश दोहरे हत्याकांड का मात्र 6 घंटे में पर्दाफाश करते हुवे आरोपी पति  पत्नी को किया गिरफ्तार। आरोपियों ने अवैध सम्बन्ध को लेकर दोहरे हत्त्याकाण्ड की घटना को अंजाम दिया था मृतक होटल संचालक अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल और परेशान, इसी कारण से आरोपी महिला ने अपने पति के […]