देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

CM शिवराज का राहुल गांधी पर तंज, बोले- “वो कांग्रेस के लिए ‘राहू’ बन गए हैं”

भोपाल (Bhopal) । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) पर बड़ा हमला बोला है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी को ना तो देश के बारे में और ना ही यहां की नीतियों के बारे में जानकारी है। उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस के लिए ‘राहू’ बन गए हैं। राजधानी भोपाल में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने यह बात कही है।

शिवराज सिंह चौहान ने jराहुल पर तंज कसते हुए कहा, ‘राहुल गांधी एक ऐसे नेता है जिन्हें ना तो देश के बारे में जानकारी है और ना ही देश की नीतियों के बारे में। राहुल गांधी जी देश संविधान के हिसाब से चलता है, शब्दों के मुताबिक नहीं। देश के लोग जानते हैं कि कांग्रेस देश के लिए समस्या है और कांग्रेस की समस्या राहुल गांधी हैं। गांधी कांग्रेस के लिए राहु बन गए हैं। इसलिए पूरे देश के लिए अमृतकाल चल रहा है तो कांग्रेस के लिए राहू काल चल रहा है।’


सीएम चौहान ने आगे कहा कि गांधी-नेहरू परिवार के लिए जो नेता गुलामी करते हैं तो राहुल गांधी को राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुले हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि राहुल गांधी खुद गांधी-नेहरू परिवार के सबसे असफल, गैरजिम्मेदार, कमजोर और घमंडी नेता हैं।

साल 2013 में मनमोहन सिंह की सरकार के समय राहुल गांधी द्वारा एक अध्यादेश फाड़े जाने का जिक्र करते हुए शिवराज ने कहा कि क्या वो अहंकार नहीं था। चौहान ने कहा कि वो अहंकार में डूबे हुए हैं। कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी ने विभिन्न जातियों और वर्गों का अपमान किया है। राहुल गांधी को पता है कि पिछड़े वर्ग के लोग उन्हें चुनौती नहीं दे सकते इसलिए घमंड में आकर कुछ भी कहते हैं। राहुल गांधी ने पूरे समाज को चोर कहकर उन्हें गाली दी है। क्या यह घमंड नहीं है, राहुल गांधी को बताना चाहिए।

सीएम ने आगे कहा कि इसके बाद भी राहुल गांधी कहते हैं कि वो माफी नहीं मांगेंगे। आज पिछड़े वर्ग के लोग यह कह रहे हैं कि ना तो वो कांग्रेस को माफ करेंगे और ना ही राहुल गांधी को। अभी तो सिर्फ सांसदी और सरकारी बंगला गया है अगर कांग्रेस पिछड़े वर्गों के लोगों से यूं ही लड़ती रही तो कांग्रेस का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।

शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि वो अपने नेताओं के खिलाफ कोर्ट के फैसलों का सम्मान नहीं करती है। कांग्रेस दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों का भी सम्मान नहीं करती है। अदालत ने जो फैसला दिया है उसे वो साजिश और लोकतंत्र की हत्या बताते हैं। कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि राहुल गांधी के लिए अलग से कानून होना चाहिए।

Share:

Next Post

PM मोदी को फंसाने के लिए UPA शासन में CBI ने बनाया था दबाव: अमित शाह

Thu Mar 30 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार (Congress led UPA government) के दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) (Central Bureau of Investigation (CBI)) ने गुजरात में कथित फर्जी मुठभेड़ के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra […]