
मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई के साथ पुणे और अमरावती जैसे जिलों में बढ़ते मामलों से सरकार चौकन्ना हो गई है. सरकार ने रविवार को सख्त फैसला लेते हुए अमरावती में एक हफ्ते के लॉकडाउन का ऐलान कर दिया. पुणे में शनिवार को 849 और अमरावती में 727 केस मिले थे. कैबिनेट मंत्री यशोमति ठाकुर ने अमरावती जिले में एक हफ्ते के लॉकडाउन का ऐलान किया.
सोमवार शाम से एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लागू होगा. अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़ सभी चीज़ें बंद रहेंगी. महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि अगर उसके बाद भी लोगों ने नियमों का पालन नहीं किया तो लॉकडाउन को बढ़ाया जाएगा. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये कठोर फैसला लिया गया है.लोगों से कोरोना से बचने के लिए बनाए गए सारे नियमों का पालन करने की अपील की गई है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved