img-fluid

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG-PNG की कीमतों में हुई बढ़ोत्‍तरी, इन शहरों में आज से बढ़े दाम

March 02, 2021

नई दिल्ली । पेट्रोल-डीजल (Petrol – Diesel) और LPG की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब CNG और PNG की कीमतें बढ़ रही हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG और PNG के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। 2 मार्च सुबह 6 बजे से दिल्ली में सीएनजी की नई कीमत बढ़कर 43.40 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी की नई कीमत 28.41 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर हो जाएगी। इन कीमतों में वैल्यू एडेड टैक्स शामिल है।


  • कंपनी ने बयान में कहा है कि सीएनजी और पीएनजी की बढ़ी हुई कीमतें दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, फतेहपुर, हमीरपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, करनाल, कैथल और रेवाड़ी में लागू होंगी। इन शहरों में सीएनजी के दाम 70 पैसे प्रति किलो बढ़ जाएंगे। दाम बढ़ाने के पीछे वजह Covid – 19 महामारी काल में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की फिक्स्ड कॉस्ट, मैनपावर कॉस्ट और परिचालन लागत में हुई बढ़ोतरी है।

    CNG की नई कीमतें
    दिल्ली- 43.40 रुपये प्रति किलो
    नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद- 49.08 रुपये प्रति किलो
    कानपुर, हमीरपुर, फतेहपुर- 60.50 रुपये प्रति किलो
    मुजफ्फरनगर, शामली- 57.25 रुपये प्रति किलो
    रेवाड़ी- 54.10 रुपये प्रति किलो
    करनाल, कैथल- 51.38 रुपये प्रति किलो

    डॉमेस्टिक PNG की नई कीमतें
    दिल्ली- 28.41 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर
    नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद- 28.36 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर
    रेवाड़ी, करनाल- 28.46 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर
    मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ- 32.67 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर

    छूट और कैशबैक उपलब्ध
    कंपनी ने डॉमेस्टिक पीएनजी कस्टमर्स (Domestic PNG Customers) को आईजीएल कनेक्ट मोबाइल ऐप के जरिए सेल्फ बिलिंग विकल्प (Self Booking Option) के इस्तेमाल पर 15 रुपये की छूट मिलेगी। ऑफ पीक ऑवर में सीएनजी रिफ्यूलिंग और कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए आईजीएल अपनी स्पेशल कैशबैक स्कीम (Special Cashback Scheme) को जारी रखेगी। इस स्कीम के तहत आईजीएल सीएनजी स्टेशनों पर आईजीएल स्मार्ट कार्ड के जरिए सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक और रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच सीएनजी भरवाने पर 0.50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से कैशबैक मिलता है।

    Share:

  • मध्यप्रदेश में Fees भुगतान न करने के आधार पर परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा

    Tue Mar 2 , 2021
    भोपाल। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार (Minister of State for School Education (Independent Charge) and General Administration) ने कहा कि अभिभावकों या छात्रों द्वारा फीस भुगतान न करने अथवा बकाया होने के आधार पर, कक्षा 9वीं से 12वीं की परीक्षा में भाग लेने से किसी भी विद्यार्थी को वंचित […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved