भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

कोचिंग संचालक ने की लेडी टयूटर से ज्यादती… और शादी तय कर ली

  • टीटी नगर थाना क्षेत्र का मामला: प्रेमिका ने दूसरी लड़की के साथ प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा और रेप केस दर्ज करा दिया

भोपाल। कोचिंग संचालक ने लेडी ट्यूटर के के साथ ज्यादती की। पीडि़ता ने विरोध किया और शिकायत करने की बात की तो आरोपी ने जल्द शादी करने का झांसा दे दिया। बाद में उसने आए दिन युवती का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। शादी की आस में लड़की सब सहती रही। कुछ समय बाद दोनों के घर वाले भी इस शादी के लिए तैयार हो गए थे। दो दिन पहले युवती जब कोचिंग पहुंची तो उसने कोचिंग संचालक को एक अन्य लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद दोनों की शादी टूट गई। युवती कल थाने पहुंची तथा मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



टीटी नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय युवती जवाहर चौक स्थित एक कोचिंग में लेडी ट्यूटर थी। चार साल पहले युवती ने यहां पर पढ़ाना शुरू किया था। इसी दौरान युवती का कोचिंग संचालक कुनाल दीक्षित के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों के बीच जब नजदीकियां बढ़ गईं तो उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। जल्द ही शादी करने का झांसा देते हुए कुनाल ने युवती का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। इसी दौरान कोचिंग जवाहर चौके से कोलार इलाके में शिफ्ट कर दी। दोनों के घर वाले भी इस शादी के लिए तैयार हो गए। युवती का कुनाल के घर आना-जाना हो गया। दो दिन पहले युवती कुनाल के घर गई थी। कुनाल घर पर नहीं मिला तो युवती कोलार स्थित कोचिंग चली गई। अचानक यहां पर पहुंचने पर उसने कुनाल के किसी दूसरी युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ हुआ तो कुनाल ने शादी करने से मना कर दिया। युवती ने कल थाने पहुंचकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांचवीं की छात्रा से ट्यूशन टीचर ने की अश्लीलता
गांधी नगर में रहने वाली पांचवीं कक्षा की छात्रा से ट्यूशन टीचर ने अश्लील हरकतें की। घटना दो दिन पुरानी है। आरोपी पीडि़ता के साथ दोबारा अश्लीलता की कोशिश रहा था। तब पीडि़ता ने कल मामले की जानकारी मां को दे दी। मां उसे लेकर बीती रात थाने पहंंची। जहां पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉस्को एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार 12 वर्षीय लड़की पंतजली कॉलोनी में रहती है। इसी कॉलोनी में आरोपी अजय मीना के चाचा फरियादिया के पड़ोस में रहती है। जहां अजय का आना जाना था। वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करता है। पीडि़ता के पांचवी कक्षा के दो पेपर छूट गए थे। जिसकी दोबारा परीक्षा होने वाली है। इसी की तैयारी के लिए अजय उसे पढ़ाता है। 12 अप्रेल की शाम को आरोपी लड़की को चाचा के घर में पढ़ा रहा था। इसी दौरान आरोपी ने लड़की के साथ में अश्लील हरकत की। इतना ही नहीं चुप रहने के लिए उसे धमकी दी। फरियादिया ने डर के कारण किसी को मामले की जानकारी नहीं दी। कल आरोपी ने दोबारा लड़की को गलत ढंग से छूआ तो पीडि़ता ने मामले की जानकारी घर पहुंचने के बाद मां को दे दी। मां उसे लेकर थाने पहुंची और प्रकरण दर्ज करा दिया। बताया जा रहा है कि लड़की का पिता अलग रहता है। मां प्रायवेट काम कर बच्ची का पालन पोषण करती है।

Share:

Next Post

प्रदेश में चुनावी सड़कों का खाका तैयार

Sun Apr 24 , 2022
भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर सहित अन्य जिलों की 709 सड़कें चिह्नित भोपाल। भाजपा 2023 के विधानसभा चुनाव में विकास को मुख्य मुद्दा बनाएगी। इसलिए सरकार का फोकस विकास योजनाओं पर है। इसी के तहत सरकार प्रदेश में ग्रामीण सड़कों का निर्माण कराने जा रही है। इसके लिए भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर सहित अन्य जिलों की […]